Sun. Nov 29th, 2026

भैंसों को कटिंग के लिए अलीगढ़ ले जा रहा था ट्रक, तोरवा थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने ढेका के पास बिगाड़ दिया पूरा खेल, 9 भैंस-भैंसों से भरा ट्रक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, बिना वैध दस्तावेज के पशु परिवहन का मामला दर्ज, अब पुलिस की पूछताछ में खुलेंगे तस्करी के राज…

बिलासपुर,,, तोरवा थाना क्षेत्र में गौवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 9 भैंस-भैंसों से भरे ट्रक को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है! आरोपियों के पास पशुओं के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिले… पुलिस ने मामले में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2022 की धारा 6, 10 के तहत अपराध दर्ज किया है!
पुलिस के अनुसार, 27 नवंबर 2026 को महमंद निवासी पुष्पेंद्र चौबे ने शिकायत दर्ज कराई.… कि अशोक लेलैंड ट्रक क्रमांक यूपी 80 एलटी 1516 में 9 भैंस-भैंसों को भरकर कटिंग के लिए ले जाया जा रहा है! शिकायत के आधार पर ग्राम ढेका के पास ट्रक को पकड़कर थाने लाया गया…
जांच में पशुओं को वाहन में रखने और परिवहन करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला… पूछताछ में आरोपियों ने भैंसों को कटिंग के लिए अलीगढ़, उत्तर प्रदेश ले जाने की बात स्वीकार की…
पुलिस ने मामले में आकाश नायर (29), निवासी मुरैना, मध्यप्रदेश और लच्छन यादव (36), निवासी ग्राम कछार, थाना मस्तूरी, बिलासपुर को 28 नवंबर को गिरफ्तार किया… जब्त ट्रक को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है! दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed