
बिलासपुर,,,, कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है! खनिज विभाग की टीम ने एक सप्ताह में विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर रेत एवं गिट्टी के अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त 10 वाहन जब्त किए हैं! इनमें 6 हाइवा और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं!

उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में खनिज अमले ने कोनी, सेंदरी, कछार, निरतु, रतनपुर, पचपेड़ी, लावर, मस्तूरी एवं घुटकु क्षेत्रों में जांच की। इस दौरान 20 नवंबर को कोनी क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते एक हाइवा तथा 24 नवंबर को रतनपुर क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई… इसी तरह 25 नवंबर को पचपेड़ी क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन करते दो हाइवा और रेत का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई की गई…
जांच के दौरान 27 नवंबर को पचपेड़ी क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते दो हाइवा तथा लावर क्षेत्र में गिट्टी का अवैध परिवहन करते एक हाइवा जब्त किया गया… वहीं 28 नवंबर को घुटकु क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं… सभी वाहनों को खनिज नियमों के तहत जब्त कर पुलिस थाना कोनी, रतनपुर, पचपेड़ी एवं खनिज जांच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखा गया है! जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने पुलिस, राजस्व और खनिज विभाग द्वारा निरंतर निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 29, 2026भैंसों को कटिंग के लिए अलीगढ़ ले जा रहा था ट्रक, तोरवा थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने ढेका के पास बिगाड़ दिया पूरा खेल, 9 भैंस-भैंसों से भरा ट्रक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, बिना वैध दस्तावेज के पशु परिवहन का मामला दर्ज, अब पुलिस की पूछताछ में खुलेंगे तस्करी के राज…
UncategorizedNovember 29, 2026रेत-गिट्टी का खेल नहीं चला, खनिज विभाग ने बिगाड़ा पूरा मेल, एक हफ्ते में 10 वाहन जब्त, 6 हाइवा और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप, अब किसकी बारी?
UncategorizedNovember 28, 202610 महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर नीरज पाहुजा चढ़ा सिविल लाइन पुलिस के हत्थे, ऑनलाइन सट्टे के व्हाट्सएप नेटवर्क का एक और खिलाड़ी गिरफ्तार, तीन साथी पहले ही जा चुके हैं जेल…
UncategorizedNovember 28, 2026निगम का पंप, सरकारी बिजली और ठेकेदारों की मौज! 309 करोड़ का बिल बकाया, फिर भी मुफ्त पानी की खुली दरियादिली; बिना नंबर के ट्रैक्टर और बिना रसीद के टैंकर दौड़ रहे, इंजीनियर से ऑपरेटर तक सबकी जुबान पर एक ही जवाब–हमें कुछ पता नहीं…
