Sat. Nov 28th, 2026

10 महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर नीरज पाहुजा चढ़ा सिविल लाइन पुलिस के हत्थे, ऑनलाइन सट्टे के व्हाट्सएप नेटवर्क का एक और खिलाड़ी गिरफ्तार, तीन साथी पहले ही जा चुके हैं जेल…

बिलासपुर,,,  न्यायधानी में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के संगठित नेटवर्क के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 10 महीने से फरार चल रहे… आरोपी नीरज पाहुजा को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार किया है! आरोपी पर ऑनलाइन सट्टा पट्टी खिलाने वाले समूह में शामिल होने का आरोप है! पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया… जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है!
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामला अपराध क्रमांक 35/2026, धारा 7(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं 112 बीएनएस के तहत दर्ज है! प्रकरण की शुरुआत 6 जनवरी 2026 को हुई थी… मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने व्यापार विहार स्थित छोटी पार्किंग के पास दबिश देकर आयुष अग्रवाल उर्फ आकाश निवासी विनोबा नगर, तारबाहर को ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते हुए पकड़ा था…
पूछताछ में सामने आया था… कि आयुष अग्रवाल अपने साथियों प्रकाश पंजवानी, रोहित पंजवानी और अन्य लोगों के साथ मिलकर ऑनलाइन सट्टा पट्टी खिलाने का काम करता था… इसके लिए ग्राहकों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा जाता था… और क्रिकेट मैचों पर रकम लगवाई जाती थी… मामले में पुलिस ने आयुष अग्रवाल, प्रकाश पंजवानी और रोहित पंजवानी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था…
इसी प्रकरण में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस नीरज पाहुजा पिता धनेन्द्र पाहुजा, उम्र 30 वर्ष, निवासी जूना बिलासपुर गांधी चौक के पास की तलाश कर रही थी…  घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था… इसी बीच 26 नवंबर  को उसके संबंध में जानकारी मिलने पर सिविल लाइन पुलिस ने रेड कार्रवाई कर उसे हिरासत में लिया…
पूछताछ के दौरान नीरज ने अपने साथियों के साथ ऑनलाइन सट्टा खेलने-खिलाने में शामिल होना स्वीकार किया…. इसके बाद पुलिस ने विधिवत गिरफ्तारी कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया… इस कार्रवाई के बाद ऑनलाइन सट्टे के मामले में फरार चल रहे एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी हुई है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed