
बिलासपुर,,, सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने के चक्कर में कानून को चुनौती देने का मामला सामने आया है! सरकंडा क्षेत्र में एक युवक के हाथ में चाकू लेकर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है! वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा और लोगों में नाराजगी का माहौल है!

चाकू लहराकर रौब जमाने की कोशिश…
वायरल वीडियो में युवक हाथ में चाकू लेकर उसका खुलेआम प्रदर्शन करता नजर आ रहा है! रील में उसका अंदाज धमकी भरा बताया जा रहा है! सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो पोस्ट कर खुद को दबंग दिखाने और इलाके में धाक जमाने की कोशिशों को लेकर सवाल उठ रहे हैं! ऐसी हरकतों से आम लोगों में भय का माहौल बनने की आशंका भी जताई जा रही है!
पुलिस ने लिया संज्ञान, पहचान की जांच…
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है! वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान और उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है! पुलिस का कहना है! कि तथ्यों की पुष्टि होने के बाद संबंधित युवक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी…
पहले भी वायरल हो चुके हैं ऐसे वीडियो...
बिलासपुर में हथियारों के साथ रील बनाने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं! ऐसे मामलों में पुलिस कार्रवाई के साथ नाबालिगों को समझाइश देने की पहल भी कर चुकी है! इसके बावजूद हथियारों का प्रदर्शन कर सोशल मीडिया पर रौब जमाने की घटनाएं सामने आना चिंता का विषय बना हुआ है! अब सरकंडा के इस मामले में पुलिस की जांच और संभावित कार्रवाई पर नजर है! वीडियो की सत्यता और युवक की पहचान की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 27, 2026रील का जुनून ऐसा चढ़ा कि हाथ में चाकू लेकर निकल पड़े दबंगई दिखाने, सरकंडा में हथियार लहराकर धमकी भरे अंदाज में बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने लिया संज्ञान, अब पहचान की जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedNovember 27, 2026गांधी चौक से कोतवाली तक तंबाकू दुकानदारों की शामत, 16 दुकानों पर चला चालान का डंडा, 2800 रुपये जुर्माना वसूलकर खाद्य, स्वास्थ्य और पुलिस की संयुक्त टीम ने दी सख्त चेतावनी, दोबारा गलती की तो खैर नहीं…
UncategorizedNovember 27, 2026सरकंडा थाना क्षेत्र में मास्कधारियों का आतंक, अपोलो चौक पर हथियार लहराकर राहगीरों से मारपीट, देर रात सड़क पर बदमाशों का खुला दरबार, पुलिस की गश्त पर सवाल, वायरल वीडियो ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल, अब कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedNovember 27, 2026बिलासपुर में बिरयानी से बर्गर तक खाद्य विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक, सात ठिकानों पर औचक दबिश, पांच खाद्य नमूनों की कुंडली लैब के हवाले, पेस्ट कंट्रोल और मेडिकल फिटनेस के दस्तावेज गायब, दो फर्मों पर नोटिस की गाज…
