Fri. Nov 27th, 2026

सरकंडा थाना क्षेत्र में मास्कधारियों का आतंक, अपोलो चौक पर हथियार लहराकर राहगीरों से मारपीट, देर रात सड़क पर बदमाशों का खुला दरबार, पुलिस की गश्त पर सवाल, वायरल वीडियो ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल, अब कार्रवाई का इंतजार…

बिलासपुर,,, न्यायधानी में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद नजर आ रहे हैं! जहाँ देर रात लिंगियाडीह स्थित अपोलो हॉस्पिटल चौक पर मास्क पहने युवकों के एक समूह ने जमकर उत्पात मचाया… हाथों में हथियार लहराते हुए पहुंचे इन युवकों ने सड़क से गुजर रहे… राहगीरों को रोककर उनके साथ मारपीट की… अचानक हुए इस हंगामे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई… घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं!


मास्क पहनकर पहुंचे युवक, राहगीरों को बनाया निशाना...


जानकारी के मुताबिक, देर रात युवकों का एक समूह अपोलो हॉस्पिटल चौक के पास पहुंचा… सभी मास्क पहने हुए थे… युवकों के हाथों में हथियार नजर आए… आरोप है! कि उन्होंने सड़क से गुजर रहे राहगीरों को रोकना शुरू कर दिया…

इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई… अचानक सड़क पर हुए इस हंगामे से राहगीर सहम गए… बताया जा रहा है! कि युवक काफी देर तक सड़क पर हुड़दंग करते रहे… इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोगों में भय का माहौल बना रहा… सार्वजनिक सड़क पर हथियार लहराने और मारपीट की घटना ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है!

वायरल वीडियो से पुलिस की निगरानी पर सवाल...


घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है! युवकों के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है! वीडियो सामने आने के बाद इलाके में देर रात हुई इस घटना की चर्चा तेज हो गई है!
सबसे बड़ा सवाल यह है! कि सार्वजनिक सड़क पर इतनी देर तक उत्पात मचता रहा… लेकिन मौके पर पुलिस की मौजूदगी नजर नहीं आई… इससे रात्रि गश्त और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं!


अब बदमाशों की पहचान और कार्रवाई का इंतजार…


फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान और पुलिस कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है! अब देखना होगा… कि पुलिस वीडियो की जांच कर आरोपियों की पहचान करती है! या नहीं… साथ ही राहगीरों के साथ मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed