
बिलासपुर,,, न्यायधानी में आम लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने ‘सुरक्षित आहार हमर अधिकार’ अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है; इसी कड़ी में विभागीय टीम ने लगातार दो दिनों तक औचक निरीक्षण करते हुए जिले के कुल 7 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की… इस दौरान गुणवत्ता परीक्षण के लिए 5 खाद्य नमूने जब्त किए गए… वहीं स्वच्छता और जरूरी मानकों में खामियां मिलने पर 2 फर्मों के खिलाफ सुधार सूचना (इम्प्रूवमेंट नोटिस) जारी करने की अनुशंसा की गई है!


उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन डॉ. शुभा गढ़ेवाल के मार्गदर्शन में 25 और 26 नवंबर को यह कार्रवाई की गई… 25 नवंबर को टीम ने 4 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया… इस दौरान आर.आर. रेस्टोरेंट से वेज बिरयानी का विधिक नमूना लेकर जांच के लिए संकलित किया गया… वहीं, 26 नवंबर को 3 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया… इसमें द मेड बेकर्स (The Mad Bakers) से पैक्ड मसाला खारी और बर्गर बन के नमूने लिए गए… इसके अलावा द बर्गर किंग्स (The Burger Kings) से फ्रेंच फ्राइज और वेज बर्गर का नमूना गुणवत्ता परीक्षण के लिए जब्त किया गया… इस तरह दो दिनों में कुल 5 खाद्य नमूने जांच के लिए संकलित किए गए..
दस्तावेजों की कमी पर दो फर्मों को नोटिस…
निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट, कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र और पेयजल की गुणवत्ता जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं मिली… खाद्य विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों को इन अनिवार्य दस्तावेजों को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं!वहीं, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर 2 फर्मों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सुधार सूचना जारी करने के लिए अभिहित अधिकारी को प्रकरण भेजा गया है!
लैब रिपोर्ट के बाद होगी अगली कार्रवाई…
कार्रवाई में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीर सागर पटेल तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी अविषा मरावी और प्रतीक तिवारी शामिल रहे… जब्त किए गए.. सभी खाद्य नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है! रिपोर्ट में गुणवत्ता संबंधी गड़बड़ी सामने आने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 27, 2026बिलासपुर में बिरयानी से बर्गर तक खाद्य विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक, सात ठिकानों पर औचक दबिश, पांच खाद्य नमूनों की कुंडली लैब के हवाले, पेस्ट कंट्रोल और मेडिकल फिटनेस के दस्तावेज गायब, दो फर्मों पर नोटिस की गाज…
UncategorizedNovember 27, 202680 फीट की सड़क, नाले का नाटक और जमीन का झमेला, छात्रावास की जमीन पर निगम का दावा, आदिवासी विभाग की अपनी दलील, छात्रों के विरोध से बिगड़ा माहौल, कलेक्टर के आदेश पर हुई नापजोख, अब सरकारी रिकॉर्ड खोलेगा जमीन के मालिकाना हक का राज…
UncategorizedNovember 26, 2026धान का हिसाब मांगने पहुंचा खाद्य विभाग तो मिलों में मचा हड़कंप, 66 हजार क्विंटल से ज्यादा धान गायब, दो राइस मिलों पर लटका ताला, 20 मिलर्स को नोटिस थमाकर प्रशासन ने साफ कर दिया कस्टम मिलिंग में मनमानी अब नहीं चलेगी…
UncategorizedNovember 26, 2026राजकिशोर नगर में 4 करोड़ का नाला, इंजीनियरिंग-मॉनिटरिंग और ठेकेदारी का ट्रिपल इंजन फेल! गजराज कंस्ट्रक्शन के राहुल ताम्रकार का ठेका, पुराने धंसे नाले से सटाकर नई ढलाई, सूखी दीवारों के बीच पानी की निकासी का रहस्य बरकरार, निगम के जिम्मेदारों की निगरानी पर उठे सवाल, जनता की गाढ़ी कमाई से विकास या ठेकेदारों की चांदी?
