
बिलासपुर,,,, न्यायधानी बिलासपुर के साइंस कॉलेज के सामने चांटीडीह सब्जी मंडी रोड पर आदिवासी छात्रावास के बाउंड्रीवाल के अंदर छात्रावास की जमीन पर 80 फीट चौड़ी सड़क और नाला बनाने को लेकर नगर निगम व आदिवासी विकास विभाग के बीच टकराव जारी है!
छात्र-छात्राओं के विरोध के बाद जमीन के मालिकाना हक को लेकर मची खींचतान के बाद गुरुवार को कलेक्टर के निर्देश पर गठित जांच कमेटी ने जमीन की नापजोख की… यहाँ अनुसूचित जाति बालक आश्रम, पोस्ट मैट्रिक बालक एवं बालिका छात्रावास, पिछड़ा वर्ग क्रीड़ा परिसर सहित अन्य संस्थान संचालित जिसके बाउंड्रीवाल के अंदर नाले के निर्माण से ये बखेड़ा शुरू हुआ है! जानकारों का कहना है! कि निगम और राजस्व विभाग के जिम्मेदार छात्रावास के ठीक सामने सड़क के उस पार के जमीन मालिको पर दबाव डाल व्यवस्था बनाने के बजाय सरकारी आदिवासी विकास विभाग को स्काउ पा दबाव बना रहा… नगर निगम इसे अपनी जमीन बता रहा है! जबकि आदिवासी विकास विभाग का दावा है! कि यह जमीन छात्रावास की है! यहां छात्र-छात्राओं ने पिछले दिनों परिसर के अंदर निर्माण कार्य का विरोध करते हुए प्रशासन से शिकायत की… छात्रों का कहना है! कि जिस जमीन पर सड़क बनाई जा रही है! वह छात्रावास की है! ऐसे में बिना जमीन की वास्तविक स्थिति और मालिकाना हक स्पष्ट किए निर्माण करना उचित नहीं है! गुरुवार को राजस्व विभाग और नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी मौके पर पहुंच नापजोख कर पुराने राजस्व अभिलेखों से मौके पर मिलान किया… अभिलेखों की जांच से ही पता चलेगा कि`आखिर जमीन का वास्तविक सीमांकन कहां तक है! और उसका स्वामित्व किस विभाग के पास है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 27, 202680 फीट की सड़क, नाले का नाटक और जमीन का झमेला, छात्रावास की जमीन पर निगम का दावा, आदिवासी विभाग की अपनी दलील, छात्रों के विरोध से बिगड़ा माहौल, कलेक्टर के आदेश पर हुई नापजोख, अब सरकारी रिकॉर्ड खोलेगा जमीन के मालिकाना हक का राज…
UncategorizedNovember 26, 2026धान का हिसाब मांगने पहुंचा खाद्य विभाग तो मिलों में मचा हड़कंप, 66 हजार क्विंटल से ज्यादा धान गायब, दो राइस मिलों पर लटका ताला, 20 मिलर्स को नोटिस थमाकर प्रशासन ने साफ कर दिया कस्टम मिलिंग में मनमानी अब नहीं चलेगी…
UncategorizedNovember 26, 2026राजकिशोर नगर में 4 करोड़ का नाला, इंजीनियरिंग-मॉनिटरिंग और ठेकेदारी का ट्रिपल इंजन फेल! गजराज कंस्ट्रक्शन के राहुल ताम्रकार का ठेका, पुराने धंसे नाले से सटाकर नई ढलाई, सूखी दीवारों के बीच पानी की निकासी का रहस्य बरकरार, निगम के जिम्मेदारों की निगरानी पर उठे सवाल, जनता की गाढ़ी कमाई से विकास या ठेकेदारों की चांदी?
UncategorizedNovember 25, 2026व्यापार विहार की 7500 वर्गफीट आदिवासी जमीन पर अनुमति-अनापत्ति का कैसा खेल? अपर आयुक्त पर सांठगांठ का आरोप, सर्व आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा, सीएम से कलेक्टर तक शिकायतों का पोथन्ना, सात दिन में जांच नहीं तो आंदोलन, रिश्वत कांड के बाद अफसरों की कुर्सी बदली, अब जमीन के खेल में किसकी बारी?…
