
रायपुर,,,, छत्तीसगढ़ में देहदान से जुड़े एक कथित मामले ने सियासी और सामाजिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है! वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद मेडिकल कॉलेज में देहदान किए गए…. मानव शरीरों के कथित लेनदेन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं! विधायक ने मामले में बड़ा खुलासा करने की बात कही है!
विधायक के मुताबिक, उन्हें ऐसी जानकारी मिली है! जिसमें देहदान के नाम पर लोगों से कथित तौर पर लेनदेन किए जाने और मेडिकल कॉलेज में मानव शरीरों के इस्तेमाल से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं का दावा किया गया है! हालांकि, उनके सोशल मीडिया पोस्ट में संबंधित मेडिकल कॉलेज या कथित यूट्यूबर का नाम स्पष्ट रूप से सार्वजनिक नहीं किया गया है!
पोस्ट के अनुसार, किसी यूट्यूबर के माध्यम से लोगों को देहदान के लिए प्रेरित करने और उसके बाद मानव शरीरों से जुड़े कथित लेनदेन की जानकारी विधायक तक पहुंची है! विधायक ने सैकड़ों मानव शरीरों की कथित खरीद-फरोख्त का दावा करते हुए इस पूरे मामले का पर्दाफाश करने की बात कही है!
मामले ने इसलिए भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं! क्योंकि देहदान का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा और शोध में मानव शरीर की उपलब्धता सुनिश्चित करना होता है! ऐसे में यदि देहदान की आड़ में किसी तरह का आर्थिक लेनदेन या अनियमितता हुई है! तो इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी मानी जा रही है!
फिलहाल विधायक के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है! अब निगाहें उनके आगामी खुलासे पर टिकी हैं! लोगों के बीच सवाल है! कि कथित मामला आखिर किस मेडिकल कॉलेज से जुड़ा है! मानव शरीरों के संबंध में क्या प्रक्रिया अपनाई गई… और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं?

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 16, 2026रेत-गिट्टी के अवैध कारोबार पर खनिज विभाग का हंटर, कहीं ट्रैक्टरों में रेत का खेल, तो कहीं हाइवा में गिट्टी की दौड़, औचक जांच में खुली पोल, 7 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप…
UncategorizedOctober 15, 2026सड़क बनी मौत का हाईवे! बिलासपुर–तखतपुर–मुंगेली की जर्जर सड़क पर फिर बिछीं लाशें, तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक पर निकले विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन को कुचला, तीन परिवारों में मातम, जिम्मेदारों की नींद कब टूटेगी?…
UncategorizedOctober 14, 2026मंदिर चौक के इंस्टाकार्ट में अमूल आइसक्रीम पर फंगस का फसाना…. 85 डिब्बे मौके पर साफ, कुट्टू-सिंघाड़े के आटे की भी होगी जांच! इंडियन कॉफी हाउस सरकंडा, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट तक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, देवांगन का त्योहारों से पहले ताबड़तोड़ एक्शन….
UncategorizedOctober 14, 2026QR कोड का खेल, कैश लेकर फरार! अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी पर 25 लाख की ठगी का आरोप, 9 जिलों के 45 च्वाइस सेंटर संचालक बने शिकार, साइबर पुलिस ने दोनों को दबोचा…
