
बिलासपुर,,,, कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान शहर की शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिलासपुर पुलिस ने बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ धरपकड़ तेज कर दी है! इसी अभियान के तहत तोरवा और सरकंडा थाना क्षेत्रों में पुलिस ने एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है! पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 धारदार चाकू बरामद किए हैं! इनमें तोरवा पुलिस ने पांच अलग-अलग आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज कर पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया… जबकि एक अन्य चाकूबाजी की घटना के मुख्य आरोपी को भी पकड़कर न्यायालय में पेश किया… वहीं सरकंडा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चार युवकों को चाकू समेत गिरफ्तार किया… इसके अलावा दोनों थाना क्षेत्रों में 12 अन्य बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए पांच को बाउंड ओवर कराया गया है! तोरवा पुलिस ने जन्माष्टमी से पहले शाम की पेट्रोलिंग और संदिग्ध तत्वों की धरपकड़ के दौरान देवरीखुर्द, लालखदान और आसपास के इलाकों में कार्रवाई की… पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लहराने वाले निलेश उर्फ छोटू गंगोत्री, घनश्याम मिश्रा, रविशंकर पाल, सरोज यादव और दीपक बघेल उर्फ शिब्बू को गिरफ्तार किया… इनके कब्जे से पांच लोहे के धारदार चाकू बरामद हुए… सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए… इसी कार्रवाई के दौरान तोरवा पुलिस ने एक अन्य चाकूबाजी की घटना के मुख्य आरोपी सिद्धार्थ उर्फ सिद्धु साहू, निवासी सिरगिट्टी, को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया… इस तरह तोरवा पुलिस की कार्रवाई में कुल 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आए और छह चाकू जब्त हुए…
सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अमरैया चौक, बहतराई चौक, महामाया चौक और सीपत चौक में कार्रवाई की… पुलिस को सूचना मिली थी… कि अलग-अलग स्थानों पर युवक धारदार बटनदार चाकू लेकर आम लोगों को डरा-धमका रहे हैं! सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने संबंधित स्थानों पर पहुंचकर घेराबंदी की और भारत कुलपहाड़ी, साहिल सूर्यवंशी, मोहित राव कामले और अभिषेक साहू उर्फ नानू को पकड़ लिया…
तलाशी के दौरान चारों के कब्जे से अलग-अलग प्रकार के चार धारदार चाकू मिले… सार्वजनिक स्थान पर हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने और चाकू रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर चारों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया…
12 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई….
चाकूबाजों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने उन बदमाशों पर भी शिकंजा कसा, जिनसे आगामी पर्व के दौरान शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी… सरकंडा पुलिस ने सात बदमाशों के खिलाफ धारा 170, 126(3), 135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की, जबकि पांच अन्य के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए बाउंड ओवर कराया गया… पुलिस का यह अभियान जन्माष्टमी के मद्देनजर शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में चल रही कार्रवाई का हिस्सा है! पुलिस ने साफ संकेत दिया है! कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर दहशत फैलाने, अड्डेबाजी करने और अशांति पैदा करने वाले तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.03जन्माष्टमी से पहले चाकूबाजों की ‘कृष्ण लीला’ खत्म, तोरवा-सरकंडा में पुलिस की धड़ाधड़ कार्रवाई, 17 बदमाशों पर शिकंजा, 10 चाकू बरामद; कोई हथियार लहराता मिला तो कोई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में बाउंड ओवर—पुलिस ने साफ कर दिया, पर्व शांति से ही मनेगा…
Uncategorized2026.09.03पथराव-बमबाजी के मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत 6 गिरफ्तार, कट्टा-पिस्टल बरामद; पुलिस ने निकाला जुलूस तो कानून का संदेश हुआ बुलंद… मगर बीच रास्ते पुलिस की गाड़ी ने भी दे दिया सरेंडर, बोनट खुला तो आरोपी दूसरी गाड़ी में हुए शिफ्ट…
Uncategorized2026.09.02सिरगिट्टी में अड्डेबाजों की ‘महफिल’ पर पुलिस का ब्रेक, नशाखोरी-अशांति फैलाने वालों की खैर नहीं! नयापारा, गणेश नगर से तिफरा तक चली ताबड़तोड़ चेकिंग, 5 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर पुलिस ने दिखाई सख्ती…
Uncategorized2026.09.02त्योहार से पहले तारबाहर पुलिस का ताबड़तोड़ प्रहार, कमर में चाकू लेकर घूम रहा विशु पकड़ाया; 7 और असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजा…
