Sun. Oct 18th, 2026

ब्रेकिंग….रेलवे साइट पर ‘हथौड़ा कांड’ रात में की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार… चूचूहियापारा से तोरवा तक मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अफसर।।।

बिलासपुर,,,, चूचूहियापारा रेल फाटक के पास स्थित बजरंगी कंट्रक्शन के रेलवे साइट ऑफिस में देर रात एक गार्ड की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई…. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अज्ञात आरोपी ने साइट पर तैनात गार्ड नरेश गुप्ता पर हथौड़े से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई…
बताया जा रहा है! कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया… घटना की सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी… पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं! और वारदात से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है!
पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है! ताकि आरोपी की पहचान और उसके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके… हत्या के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है! पुलिस मृतक के परिचितों, साइट पर काम करने वाले कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है!
घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है! पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है! मामले में आगे की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की पूरी वजह सामने आने की उम्मीद है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed