Breaking
8 Sep 2026, Tue

प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…

बिलासपुर,,,, बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी है! पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर बिरकोना रोड स्थित गैस गोदाम के पास घेराबंदी कर काले रंग की कार को रोका गया… तलाशी के दौरान कार की डिक्की से 520 नग प्रतिबंधित ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद हुआ… इसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 4 हजार 780 रुपये बताई गई है! जबकि कुल वजन करीब 85.02 किलो ग्राम है!
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों मिथुन बघेल (28) निवासी ग्राम भुंडा और अमन कुमार चौबे (26) निवासी गनियारी बाजारपारा, थाना कोटा को गिरफ्तार किया है! आरोपियों से सिरप रखने और बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए… लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके… इसके बाद पुलिस ने कफ सिरप के साथ एक कार और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए…
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में मामले से जुड़े दो अन्य आरोपियों राजा भोई और नीरज पटेल के नाम सामने आए हैं! दोनों पर बिक्री के लिए कफ सिरप उपलब्ध कराने का आरोप है! और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है!
कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल एवं सीएसपी सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य और टीम द्वारा की गई। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 22 और 29 के तहत अपराध दर्ज कर दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस फरार आरोपियों के साथ ही कफ सिरप के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed