
बिलासपुर,,, नगर निगम ने मेडिकल वेस्ट के लापरवाहीपूर्वक निपटान के मामले में श्रीराम केयर हॉस्पिटल पर कार्रवाई की है! मंगला के छपराभाठा क्षेत्र में अस्पताल से संबंधित मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं सार्वजनिक जगह पर डंप मिलीं… जिसके बाद निगम ने अस्पताल प्रबंधन पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया…
नगर निगम अधिकारियों ने 5 सितंबर को छपराभाठा क्षेत्र का निरीक्षण किया था… निरीक्षण के दौरान मौके पर अस्पताल से संबंधित एक्सपायरी दवाएं और मेडिकल वेस्ट अनुचित तरीके से फेंका हुआ मिला… मामले की जांच में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आने के बाद निगम प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की…. नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर अस्पताल के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई… साथ ही प्रबंधन को मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाओं के निपटान को लेकर निर्धारित नियमों और प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं!
नगर निगम ने साफ किया है! कि अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों से निकलने वाला मेडिकल वेस्ट सामान्य कचरे की तरह सार्वजनिक स्थानों पर नहीं फेंका जा सकता… इसके गलत निपटान से संक्रमण, पर्यावरण प्रदूषण और आम लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा पैदा हो सकता है! निगम प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन को चेतावनी दी है! कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा सामने आने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी…. आयुक्त ने कहा कि शहर की स्वच्छता, पर्यावरण और नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी…
कार्रवाई के बाद अब सवाल यह भी है! कि शहर के अन्य अस्पताल और स्वास्थ्य संस्थान मेडिकल वेस्ट के निपटान को लेकर कितने सतर्क हैं! निगम की इस कार्रवाई से ऐसे संस्थानों में भी हड़कंप की स्थिति है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
