Sat. Oct 17th, 2026

मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…

बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के चोटिल होकर इलाज के लिए सिम्स पहुँचने और इसके चलते उनके सारे कार्यक्रम निरस्त होने की खबर है! बताया जा रहा… कि वे लोरमी में स्कूटी से दुर्गा पंडालों पर मातारानी के दर्शन के लिए निकले थे… इसी दौरान किसी ने उनकी स्कूटी को पीछे से ठोक दिया… उस समय तो उन्हें पता नही पर बाद में तेज दर्द होने पर पहले वहाँ डॉक्टर से उपचार व परामर्श लिया गया… फिर शनिवार को उन्हें यहाँ सिम्स बिलासपुर लाया गया… परीक्षण के बाद उनके पैर के लिगामेंट के क्रैक होने की बात सामने आने पर पैर में अभी कच्चा प्लास्टर बांधा गया है! सूजन कम होने के बाद पक्का प्लास्टर लगाया जाएगा… और पूरे उपचार में करीब मलह भर का समय लगने की बात कही जा रही… चोट लगने के बाद उप मुख्यमंत्री के सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त किए जाने की खबर है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed