Sat. Oct 17th, 2026

थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?

बिलासपुर,,,, न्यायधानी के सकरी थाने के अंदर से वायरल एक वीडियो ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है! कि
आख़िर पीड़ित असुरक्षित परिवार अब कहा और किसके पास न्याय की गुहार लगाए… क्योकि कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग के दावे तो ये हाल है! आरोप है! कि थानेदार अपने चेम्बर में मौजूद है! और भाजपा कार्यकर्ता व जनपद उपाध्यक्ष के साथी युवक और उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज, झूमाझटकी और जान से मारने की धमकी दे रहे… थाने में पुलिस वालों को ही धकिया रहे उनसे हाथापाई कर रहे ये आरोप हैं! ये तस्वीरें शुक्रवार रात न्यायधानी के सकरी थाने का बताया जा रहा… थाने के अंदर से घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सकरी पुलिस की जमकर फजीहत हो रही…

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात कुछ भाजपा कार्यकर्ता और जनपद उपाध्यक्ष के साथी सकरी थाने पहुंचे थे… इसी दौरान थाने के भीतर मौजूद युवक और उसकी पत्नी के साथ कथित तौर पर झूमाझटकी की गई… स्थिति बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उन्हें थाने से बाहर निकाला… आरोप है! कि थाना परिसर में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को गालियां देते हुए बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी… घटना के दौरान पीड़ित परिवार इस कदर भयभीत नजर आया कि वह वीडियो बनाकर अपनी जान बचाने की गुहार लगाता रहा… वहीं, थाने के गेट के बाहर खड़े लोग भी कथित तौर पर गाली-गलौज करते रहे… सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों की समझाइश के बावजूद कुछ लोग आक्रामक नजर आ रहे…

थानेदार ने नही रिसीव किया कॉल…

पूरा घटनाक्रम है! क्या…? थाने में ऐसा क्यो हो रहा…घटना की वास्तविकता है! वीडियो में दबंगई दिखा रहे लोग है! कौन ये जानने सकरी थानेदार संजय शेंडे को दो बार काल कर हकीकत जानने का प्रयास किया गया… परन्तु उन्होंने कॉल ही रिसीव नही किया…

सवाल तो उठता है!…

थाना आम नागरिकों और पीड़ितों के लिए सुरक्षा और न्याय की उम्मीद का स्थान होता है! ऐसे में यदि थाने के भीतर ही पीड़ित परिवार खुद को असुरक्षित महसूस करे… और धमकियों का सामना करना पड़े…. तो यह पुलिस की जवाबदेही पर गंभीर सवाल उठना लाजमी है!

अब का होगा…

पिछले कुछ समय से पुलिस वीडियो वायरल होने के बाद फजीहत में हाथ पैर मारती है! पर इस मामले में तो डबल फजीहत हो गई… क्योकि ये पूरी घटना ही सकरी थाने की है! अब इस वायरल वीडियो के फजीहत कांड से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कैसे और क्या कार्रवाई करते है! इस पर लोगों की नजरें टिकी हैं!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed