Mon. Oct 26th, 2026

अमृतसर से चिट्टा लाया, उसलापुर में जाल बिछाया, लेकिन गोपाल सतपथी की टीम ने तस्कर का पूरा खेल बिगाड़ा, ढाई लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, नशे के सौदागर की उम्मीदों पर फिरा पानी, पुलिस का शिकंजा कसते ही तस्करी के मंसूबे ध्वस्त…

बिलासपुर,,,, न्यायधानी में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब से हेरोइन (चिट्टा) लाकर बिलासपुर में बेचने की फिराक में घूम रहे एक कथित अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है!

आरोपी के कब्जे से 11.73 ग्राम हेरोइन, जिसकी अनुमानित कीमत 2.50 लाख रुपये बताई गई है! और 10,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं!


मुखबिर की सूचना पर छापा…


पुलिस के अनुसार, आगामी त्योहारों के मद्देनजर संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही थी… इसी दौरान ACCU बिलासपुर को सूचना मिली कि उसलापुर बाजार के आसपास एक व्यक्ति चिट्टा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है! वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में ACCU और सकरी पुलिस की संयुक्त टीम ने वैज्ञानिक अधिकारी की उपस्थिति में कार्रवाई की… तलाशी के दौरान आरोपी के पास से हेरोइन और नकदी बरामद हुई…


अमृतसर से खरीदकर लाया था चिट्टा…


गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक वालिया (32 वर्ष), निवासी सुभाष कॉलोनी, अमृतसर (पंजाब), वर्तमान निवासी वास्तु शिखर अपार्टमेंट, उसलापुर, बिलासपुर के रूप में हुई है! पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने अमृतसर से हेरोइन खरीदकर बिलासपुर लाने और यहां अलग-अलग पुड़िया बनाकर अधिक कीमत पर बेचने के लिए ग्राहक तलाशने की बात स्वीकार की है!


NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई…


आरोपी के विरुद्ध थाना सकरी में NDPS एक्ट की धारा 21(बी) एवं 22(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया… और न्यायालय में पेश किया गया…. पुलिस अब मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त, संभावित नेटवर्क और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है! कार्रवाई में ACCU प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सकरी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह सहित दोनों टीमों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने टीम की सराहना करते हुए पुरस्कार की घोषणा की है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed