
रायपुर,,, राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर में हवाई फायरिंग और धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है! पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्तौल, एक खाली खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं!

प्रेस क्लब परिसर में फायरिंग से मचा हड़कंप…
पुलिस के मुताबिक, 24 अक्टूबर को शाम करीब 5:30 बजे प्रेस क्लब मोतीबाग परिसर में पिस्तौल से हवाई फायरिंग करने और धमकी देने की घटना सामने आई थी… मामले में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने थाना कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई… शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू की…
FIR के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई…
मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 410/2026 दर्ज किया गया है! आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125, 351(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई की गई है! पुलिस ने आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया… उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई… पिस्तौल, एक खाली खोखा और दो जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं!
CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच…
पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच में जुटी है! घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है! ताकि फायरिंग और धमकी से जुड़े सभी पहलुओं का पता लगाया जा सके…
प्रेस क्लब जैसे सार्वजनिक परिसर में गोली चलने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं! पुलिस की जांच में अब घटना के पीछे के कारणों और पूरे घटनाक्रम से जुड़ी परिस्थितियों पर फोकस रहेगा…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026मोतीबाग प्रेस क्लब में पलाश का पिस्टलिया पावर शो, हवा में गोली चलाकर दिखाया रौब, धमकी देकर मचाया हड़कंप, कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उतार दिया खौफ का भूत, पिस्तौल, खोखा और दो जिंदा कारतूस के साथ पलाश तिवारी गिरफ्तार…
UncategorizedOctober 26, 2026अमृतसर से चिट्टा लाया, उसलापुर में जाल बिछाया, लेकिन गोपाल सतपथी की टीम ने तस्कर का पूरा खेल बिगाड़ा, ढाई लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, नशे के सौदागर की उम्मीदों पर फिरा पानी, पुलिस का शिकंजा कसते ही तस्करी के मंसूबे ध्वस्त…
UncategorizedOctober 25, 2026मेंबरशिप नहीं मिली तो पिस्टल से कर दी दावेदारी, रायपुर प्रेस क्लब में देर रात धाँय-धाँय, सदस्यता के चक्कर में पहले कोषाध्यक्ष-सचिव पर तानी पिस्टल, फिर फायरिंग से मचा हड़कंप, पलाश तिवारी गिरफ्तार, आखिर मेंबरशिप के लिए ये कैसा पावर शो…
UncategorizedOctober 25, 2026मुफ्त इलाज का ढिंढोरा, लाखों का बिल और मौत के बाद बवाल, मोपका रोड़ के शिवा मेडिसिटी पर लापरवाही के आरोप, डॉक्टरों की डिग्री पर सवाल, सीएमएचओ दफ्तर में शिकायतों की हांडी तो खूब चढ़ी, अब जांच का ढक्कन खुलेगा या मामला फिर ठंडे बस्ते में पड़ेगा?…
