
बिलासपुर,,, न्यायधानी में जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है! शासकीय पट्टे की भूमि को अपनी बताकर बेचने का सौदा करने और अलग-अलग माध्यमों से 45 लाख 21 हजार रुपये लेने के आरोप में सिविल लाइन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है! पुलिस के मुताबिक, संबंधित भूमि को लेकर राजस्व न्यायालय में प्रकरण लंबित था… इसके बावजूद जमीन का सौदा कर रकम लेने का आरोप है! दोनों आरोपियों को 26 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया…

जमीन के सौदे में 45.21 लाख रुपये लेने का आरोप…
पुलिस के अनुसार, सरकंडा क्षेत्र की विजयापुरम कॉलोनी निवासी दीपक सोनी ने 24 अक्टूबर को सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी… शिकायत में बताया गया… कि शमशाद अली और उसकी पत्नी कमरूनिशा के नाम पर ग्राम धमनी में महर्षि स्कूल रोड, मंगला स्थित नीता डेयरी और गीतांजलि पार्क के पहले लगभग 20 एकड़ जमीन होने की बात कहकर सौदा तय किया गया था… इस सौदे में सोनू उर्फ चंद्रप्रकाश दुबे के माध्यम से बातचीत हुई… प्रार्थी के मुताबिक, उसने ऑनलाइन भुगतान, आरटीजीएस और नकद के जरिए अलग-अलग किस्तों में कुल 45,21,000 रुपये दिए थे…
सीमांकन और रजिस्ट्री के नाम पर टालमटोल…
शिकायतकर्ता ने जमीन का सीमांकन कराकर रजिस्ट्री करने की मांग की, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई… जमीन के दस्तावेज मांगने पर भी कथित तौर पर टालमटोल की जाती रही… इसके बाद प्रार्थी ने स्वयं ऑनलाइन राजस्व रिकॉर्ड की जांच कराई… जिसमें जमीन शासकीय पट्टे की होने की जानकारी सामने आई… आरोप है! कि संबंधित भूमि का पुराना रिकॉर्ड खंगालने पर राजस्व न्यायालय में प्रकरण लंबित होने का भी पता चला… शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इसकी जानकारी होने के बावजूद जमीन का सौदा कर रकम ली गई…
पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार…
मामले में अपराध क्रमांक 1472/2026 के तहत धारा 420, 467, 468, 471 और 120बी भादवि में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश कर उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया…
गिरफ्तार आरोपी…
सैय्यद शमशाद अली (71), निवासी तालापारा, सिविल लाइन।
सोनू उर्फ चंद्रप्रकाश दुबे (42), निवासी कड़ार, थाना चकरभाठा।
पुलिस मामले की विवेचना कर रही है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026दुर्गा दर्शन करने गए थे, विवाद का दर्शन करा आए, पंडाल के पास तकरार, फिर घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप, गोपी चौक में बवाल मचाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग पर भी कार्रवाई, सिविल लाइन पुलिस का एक्शन…
UncategorizedOctober 26, 2026जमीन सरकारी, फिर भी बेचने की तैयारी, पट्टे की भूमि को बताने लगे अपनी जागीर, 20 एकड़ के सौदे में 45.21 लाख का खेल, रजिस्ट्री मांगने पर बहानेबाजी, राजस्व कोर्ट में केस फिर भी सौदेबाजी, सिविल लाइन पुलिस ने दबोचे दो खिलाड़ी…
UncategorizedOctober 26, 2026मोतीबाग प्रेस क्लब में पलाश का पिस्टलिया पावर शो, हवा में गोली चलाकर दिखाया रौब, धमकी देकर मचाया हड़कंप, कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उतार दिया खौफ का भूत, पिस्तौल, खोखा और दो जिंदा कारतूस के साथ पलाश तिवारी गिरफ्तार…
UncategorizedOctober 26, 2026अमृतसर से चिट्टा लाया, उसलापुर में जाल बिछाया, लेकिन गोपाल सतपथी की टीम ने तस्कर का पूरा खेल बिगाड़ा, ढाई लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, नशे के सौदागर की उम्मीदों पर फिरा पानी, पुलिस का शिकंजा कसते ही तस्करी के मंसूबे ध्वस्त…
