
बिलासपुर,,, न्यायधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नवरात्रि के दौरान दुर्गा पंडाल के पास शुरू हुआ विवाद कथित तौर पर मारपीट और घर में तोड़फोड़ तक पहुंच गया… मामले में सिविल लाइन पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है! जबकि विधि से संघर्षरत एक नाबालिग के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है!

दुर्गा दर्शन के दौरान हुआ विवाद…
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगला के गोपी चौक राजाबाड़ा स्थित यादव मोहल्ला निवासी शुभम यादव ने 20 अक्टूबर 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी… शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह अपने छोटे भाई के साथ दुर्गा पंडाल में दर्शन करने गया था… इसी दौरान महेन्द्र उर्फ गोलू यादव और उसके भतीजे के साथ विवाद हो गया… आरोप है! कि विवाद के दौरान प्रार्थी और उसके भाई के साथ हाथ-मुक्कों व लात से मारपीट की गई…
घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप…
शिकायत में आरोप लगाया गया… कि विवाद के बाद आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ प्रार्थी के घर में घुस गए और उसके परिजनों के साथ भी मारपीट की… इस दौरान मोटरसाइकिल और घर के दरवाजे में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने की बात सामने आई… शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की…
चार लोगों पर कार्रवाई…
मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दिए जाने के बाद पुलिस को तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश मिले… इसके बाद टीम ने आरोपियों की तलाश कर 26 अक्टूबर 2026 को महेन्द्र उर्फ गोलू यादव (34), संकेत यादव (37), ओंकार यादव (33) और एक विधि से संघर्षरत नाबालिग को हिरासत में लिया…
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया… इसके बाद तीनों वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, जबकि नाबालिग के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई…
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और विवाद व मारपीट जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026दुर्गा दर्शन करने गए थे, विवाद का दर्शन करा आए, पंडाल के पास तकरार, फिर घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप, गोपी चौक में बवाल मचाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग पर भी कार्रवाई, सिविल लाइन पुलिस का एक्शन…
UncategorizedOctober 26, 2026जमीन सरकारी, फिर भी बेचने की तैयारी, पट्टे की भूमि को बताने लगे अपनी जागीर, 20 एकड़ के सौदे में 45.21 लाख का खेल, रजिस्ट्री मांगने पर बहानेबाजी, राजस्व कोर्ट में केस फिर भी सौदेबाजी, सिविल लाइन पुलिस ने दबोचे दो खिलाड़ी…
UncategorizedOctober 26, 2026मोतीबाग प्रेस क्लब में पलाश का पिस्टलिया पावर शो, हवा में गोली चलाकर दिखाया रौब, धमकी देकर मचाया हड़कंप, कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उतार दिया खौफ का भूत, पिस्तौल, खोखा और दो जिंदा कारतूस के साथ पलाश तिवारी गिरफ्तार…
UncategorizedOctober 26, 2026अमृतसर से चिट्टा लाया, उसलापुर में जाल बिछाया, लेकिन गोपाल सतपथी की टीम ने तस्कर का पूरा खेल बिगाड़ा, ढाई लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, नशे के सौदागर की उम्मीदों पर फिरा पानी, पुलिस का शिकंजा कसते ही तस्करी के मंसूबे ध्वस्त…
