Wed. Oct 28th, 2026

पुरानी रंजिश में चाकू-डंडे का तांडव, पिकअप बनवाने पहुंचे युवक पर जानलेवा हमला, गला काटने की धमकी और ताबड़तोड़ वार का आरोप, कोटा पुलिस ने चंद घंटों में चारों को दबोचा, चाकू-डंडा और बुलेट जब्त, अब सलाखों के पीछे निकलेगा पुरानी दुश्मनी का हिसाब…

बिलासपुर–कोटा,,, पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की नीयत से चाकू और डंडे से हमला करने के मामले में कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है! पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकू, लकड़ी का डंडा और घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की है! आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है!

पिकअप बनवाने गया था प्रार्थी, तभी हुआ हमला…

पुलिस के अनुसार, घटना 26 अक्टूबर  शाम करीब 7 बजे की है! प्रार्थी अपने पिकअप वाहन की मरम्मत कराने शिव वेल्डिंग दुकान गया था… इसी दौरान कोमल साहू, नितेश साहू और गिरिजा शंकर दुबे वहां पहुंचे… आरोप है! कि नितेश साहू ने प्रार्थी को पकड़ लिया… जिसके बाद कोमल साहू ने जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से तीन-चार बार वार किया… प्रार्थी ने हाथों से बचाव किया… वहीं, गिरिजा शंकर दुबे ने लकड़ी के डंडे से उसकी पीठ और भुजा पर हमला किया…

चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त…

प्रार्थी की शिकायत पर कोटा थाने में अपराध क्रमांक दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की… वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए कोमल साहू (22), नितेश साहू (26), देवेंद्र साहू (21), सभी निवासी डोंगरीपारा कोटा, तथा गिरिजा शंकर दुबे (32), निवासी पड़ावपारा कोटा को गिरफ्तार किया गया…

पुलिस ने आरोपियों से एक धारदार चाकू, एक लकड़ी का डंडा और घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 BQ 7102 जब्त की है!

इन धाराओं में कार्रवाई…

मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 3(5), 61 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत कार्रवाई की गई है! यह कार्रवाई डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई! कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज सहित कोटा पुलिस की टीम की अहम भूमिका रही…

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed