Wed. Oct 28th, 2026

नो एंट्री में रेत की हाइवा का तांडव, जनता ने बीच सड़क पकड़ी गाड़ी तो मच गया बवाल, नियम-कानून गए तेल लेने, विरोध करने वालों को धमकी देने के आरोप, थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर सवाल, आखिर किसके दम पर दौड़ रहे भारी वाहन?

गरियाबंद,,, शहर में रेत से भरी हाइवा गाड़ियों की आवाजाही को लेकर लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया… आए दिन हो रहे सड़क हादसों से नाराज लोगों ने शहर के भीतर रेत से भरी एक हाइवा को रोककर विरोध जताया… लोगों का आरोप है! कि नो एंट्री के बावजूद भारी वाहन बेखौफ होकर शहर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं! लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है!
स्थानीय लोगों के मुताबिक, रेत से भरी हाइवा गाड़ियों की तेज आवाजाही से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है! बीते दिनों हुए हादसों के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है! सवाल यह है! कि जब शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है! तो आखिर इन गाड़ियों को भीतर आने की अनुमति कैसे मिल रही है?
इस मामले में गोबरा नवापारा पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है! आरोप है! कि वीडियो बनाने के दौरान थाना प्रभारी जितेंद्र दुबे ने लोगों और पत्रकारों को धमकी दी… हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि और थाना प्रभारी का पक्ष सामने आना बाकी है!
वहीं, रेत के अवैध खनन और परिवहन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं! स्थानीय स्तर पर पुलिस की कथित मिलीभगत के आरोप लगाए जा रहे हैं! लेकिन इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी…

अब सवाल यह है! कि नो एंट्री के नियमों का पालन कौन कराएगा? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है! या फिर शहर में भारी वाहनों की आवाजाही पर समय रहते सख्ती बरती जाएगी?

लोगों की मांग है! कि रेत से भरी हाइवा गाड़ियों की आवाजाही, कथित अवैध परिवहन और लगाए गए… आरोपों की निष्पक्ष जांच हो, ताकि शहर की सड़कों पर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके…

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed