Tue. Nov 17th, 2026

अजबे छत्तीसगढ़ की गजबे न्यायधानी, 24×7 अन्नपूर्ति का निकला दिवाला, ग्रेन ATM फिर ठप, कभी अनाज गायब तो कभी मशीन बीमार, हैट्रिक पर हैट्रिक फेल्योर के बाद भी अफसरों की कुर्सी सलामत, पायलट प्रोजेक्ट की ऐसी दुर्गति पर जवाबदेही किसकी?

00 फिर उठ रहा सवाल आखिर कहा है! झोल…
00 अनाज का टोंटा या अफसर नही करा पा रहे काम…
00 या फिर पायलट प्रोजेक्ट को फेल करने चली का रही शतरंजी चाल, ताकि बिकता रहे माल…

बिलासपुर,,, इतिहास गवाह है! बिलासपुर आकर अच्छी- अच्छी योजनाओ का बण्ठाढार हो गया… अब 3 माह 8 दिन पूर्व छत्तीसगढ़ के रायपुर (बीरगांव और राव भाटा), दुर्ग (वैशाली नगर, भिलाई) और बिलासपुर में शुरू की गई… 24×7 अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम योजना का भी ऐसा ही हस्र है! जो फिर ठप पड़ी है! और गेट पर आबंटन मशीन में नही डलने का पुट्ठा लटक रहा…
डब्ल्यूएफपी और छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य विभाग द्वारा गत 8 अगस्त 2026 को तामझाम के साथ बिलासपुर के सीपत रोड पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के पीछे इस अन्नापूर्ति ग्रेन एटीएम योजना का तामझाम और बड़े बड़े दावों के साथ वर्चुअल शुभारंभ कराया गया था… पर प्रदेश के अंतिम व्यक्ति अंतिम छोर तक खाद्यान्न के कुशल और प्रभावी वितरण के दावों के हकीकत का भांडा पहले ही फट चुका है!

ये थे दावे…

दावा था… कि ग्रेन एटीएम विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) का
एक स्वचालित बहु-वस्तु अनाज वितरण मशीन है! ये बिल्कुल बैंक के एटीएम की तरह पैसों की जगह राशन (चावल, गेहूं आदि) प्रदाय करेगा… ये ग्रेन एटीएम 24 घंटे और 7 दिन चालू रहेगा… सेंसर आधारित ये ग्रेन एटीएम ऑटोमेटिक तौल प्रणाली कार्डधारियों को तय कोटे के अनुसार बिल्कुल सही मात्रा में साफ-सुथरा व तय वजन का अनाज प्रदाय करेगा…
इसके शुरू होने के बाद कामकाजी लोगों, दैनिक वेतनभोगियों और मजदूरों को राशन लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े होने या काम से छुट्टी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी…

और ये है! हकीकत…

ये पहली बार नही है! जब ग्रेन एटीएम फोकला फाँसी साबित हुआ है! दो–तीन दिन पहले बताया गया… कि मशीन अपडेट न होने के कारण ग्रेन एटीएम ठप है! इससे पहले भी न्यूज़ बास्केट कभी अनाज न होने तो कभी तकनीकी खराबी तो कभी मशीन अपडेट न होने का हवाला दे तख्ती टांगा जा चुका है! सवाल यह उठ रहा… कि बड़े- बड़े और अलकरहा नाम वाले योजनाओं का बिलासपुर आने के बाद आखिर ऐसा हाल क्यो हो जा रहा यह शोध का विषय है!

न डर न भय जय हो जय हो…

ये हाल तब है! जब कल सोमवार को ही प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शहर में थे… पहले ऐसा नही होता था… उनके आगमन के पहले 10-15 दिन रिहर्सल होता था… प्रशासनिक अफसर तमाम व्यवस्था बनाने के बाद सनासट्ट रहते थे… की कही कोसी मामले में कोई उनकी शिकायत न कर दे… मीडिया उनके विभाग को लेकर कोई सवाल खड़ा न कर दे… पर अब तो रामराज चल रहा रोज नए नए कांड हो रहे… न डर न भय जय हो जय हो सरकार की टाइप माहौल है…!  सवाल यह भी की क्या पायलेट प्रोजेक्ट की इस कदर फजीहत के लिए क्या कोई दोषी नही किसी का कोई दोष नही क्योकि वायदा तो 24×7 का था…?

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed