Tue. Nov 17th, 2026

तिफरा में दो दिन में 6 गौमाताओं की मौत, गौसेवा के दावों की खुली पोल, जहर या दूषित चारा, मौत की वजह तलाशने 7 घंटे तक भटकते रहे गौसेवक, संभागीय मुख्यालय में पोस्टमार्टम के लिए नहीं मिला डॉक्टर, शाम को जागा पशु चिकित्सा विभाग… हिंदुत्ववादी सरकार में गौमाता की मौत पर सिस्टम लाचार…

बिलासपुर,,, तिफरा यदुनंदन नगर की गलियों में 2 दिन में 6 गौ माताओं की मौत से हड़कंप मचा हुआ है! दूषित भोजन या जहर देने के संदेह की सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस ने एक मृत नंदी बाबा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ताकि उनके मौत के वास्तविक कारण का पता लग सके… वही 5 मृत मवेशियों के शव को पहले ही दफनाया जा चुका है!

एक घर के सामने मृत पड़ी गौ माता की सूचना पर पहुंचे  सेवा समिति के गौ सेवक ने  बताया कि यहां 2 दिन में 6 मवेशियों की सूचना पर जब वे मौके पर पहुंचे… तो आसपास के लोगों ने बताया कि यहां 2 दिन में मवेशियों के मौत का यह छठवां मामला है! इससे पहले यहां 5 और मवेशी मृत मिले जिनके शव को मोहल्लेवासियों ने नगर निगम के अमले के सहयोग से कफ़न दफ़न करा दिया… आसपास के लोगों ने बताया कि सभी गायों और नंदी के मुंह से झाग निकल रहा था… जिससे संदेह है! कि या तो दूषित भोजन ( फुट पायेजेनिक) से इन मवेशियों की मौत हुई है! या फिर जानबूझकर किसी ने इन गायों को जहर देकर मारा है!

बाइट,,, अविनाश कौशिक गौ सेवक

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed