
बिलासपुर,,, नाबालिग बच्ची का गर्भपात कराने और भ्रूण को महत्वपूर्ण साक्ष्य जानते हुए अरपा नदी में नष्ट करने के आरोप में तोरवा पुलिस ने महिला डॉक्टर सुब्धा मसीह (43) को गिरफ्तार किया है! आरोपी डॉक्टर पर नाबालिग के साथ हुए अपराध की जानकारी पुलिस को नहीं देने का भी आरोप है! पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया… जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया….
पुलिस के अनुसार, बुधवारी तोरवा निवासी गणेश सोनी (30) ने शादी का झांसा देकर दिसंबर 2023 से नाबालिग के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए… इस दौरान बालिका गर्भवती हो गई… आरोप है! कि गणेश सोनी ने महिला डॉक्टर की मदद से अस्पताल में उसका गर्भपात कराया…
विवेचना के दौरान महिला डॉक्टर सुब्धा मसीह की भूमिका सामने आई… जांच में उसके नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद गर्भपात कराने तथा बाद में भ्रूण को अरपा नदी में नष्ट करने के साक्ष्य मिले… साथ ही पुलिस को घटना की सूचना नहीं देने की बात भी सामने आई…
एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी पंकज पटेल और सीएसपी गगन कुमार के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई… मामले में मुख्य आरोपी गणेश सोनी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है! तोरवा थाना में अपराध क्रमांक 551/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 16, 2026डॉक्टर सुब्धा मसीह पर कानून का शिकंजा, नाबालिग का गर्भपात कराने के बाद अरपा में भ्रूण बहाने का आरोप, पुलिस से भी छिपाई वारदात, शादी का झांसा देने वाला गणेश सोनी पहले ही गिरफ्तार, अब डॉक्टरनी की गिरफ्तारी से मामले में मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 14, 2026नौकरी में बढ़ीं नजदीकियां, शादी के बाद लौटीं पुरानी यादें तो खुला वसूली का खेल, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी से मेडिकल संचालक की जेब हुई हल्की, पहले 2 लाख फिर किस्तों में 2 लाख पार, कोतवाली पहुंचा मामला…
UncategorizedNovember 14, 2026बिलासपुर के सराफा से शराब सिंडिकेट तक विकास का कमाल, 1200 करोड़ की कथित लेवी का दुबई कनेक्शन, विकास अग्रवाल परिवार समेत विदेश में, सुब्बू गिरफ्तार; हवाला के खेल में अंगड़िया नेटवर्क की एंट्री, अब ED-EOW की वापसी तैयारी से मचा हड़कंप…
UncategorizedNovember 14, 2026बिलासपुर से रायपुर के सफर में प्यार की पिचकारी, शादी का झांसा देकर युवती का करता रहा शोषण, शिकायत दर्ज होते ही आशिक ने पकड़ी अंबिकापुर की राह, लेकिन तोरवा पुलिस ने लोकेशन से खोज निकाला, हथकड़ी लगाकर भेजा जेल…
