Sat. Nov 14th, 2026

बिलासपुर के सराफा से शराब सिंडिकेट तक विकास का कमाल, 1200 करोड़ की कथित लेवी का दुबई कनेक्शन, विकास अग्रवाल परिवार समेत विदेश में, सुब्बू गिरफ्तार; हवाला के खेल में अंगड़िया नेटवर्क की एंट्री, अब ED-EOW की वापसी तैयारी से मचा हड़कंप…

बिलासपुर,,,  सराफा कारोबार से शुरुआत कर शराब सिंडिकेट में कथित अवैध वसूली और रकम के लेन-देन तक पहुंचा बिलासपुर का विकास अग्रवाल अब जांच एजेंसियों के रडार पर है! आरोप है! कि छत्तीसगढ़ में शराब कारोबार से जुड़े कथित भ्रष्टाचार की करीब 1200 करोड़ रुपये की रकम हवाला नेटवर्क के जरिए दुबई पहुंचाई गई… और विकास अग्रवाल परिवार समेत वहां जाकर रहने लगा… इस पूरे मामले ने प्रदेश की सियासत और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है!
बताया जा रहा है! कि विकास अग्रवाल की एंट्री शराब सिंडिकेट में सिद्धार्थ सिंघानिया की कंपनी सुमित फैसिलिटीज के माध्यम से हुई थी… इसके बाद कथित तौर पर डिस्टलरी और विदेशी शराब कंपनियों से अवैध वसूली की रकम एकत्रित कर अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी तक पहुंचाने के नेटवर्क में उसकी भूमिका सामने आई…
इस पूरे कथित हवाला नेटवर्क में श्रीजी अंगड़िया के खंजन ठक्कर उर्फ कुमार भाई ठक्कर की भूमिका भी जांच के दायरे में बताई जा रही है!आरोप है! कि इसी नेटवर्क के जरिए करोड़ों रुपये की रकम दुबई तक पहुंचाई गई…
मामले की गंभीरता इसलिए भी बढ़ गई है! क्योंकि विकास अग्रवाल के विदेश में होने की जानकारी के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) उसे भारत लाने की तैयारी में जुटे बताए जा रहे हैं! भारत लाए जाने के बाद जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर कथित हवाला नेटवर्क, शराब सिंडिकेट और रकम के वास्तविक लाभार्थियों की कड़ियां खंगाल सकती हैं!
सवाल यह है कि प्रदेश के खजाने को कथित तौर पर 1200 करोड़ रुपये की चपत लगाने वाले इस नेटवर्क में शामिल लोगों की पूरी जवाबदेही कब तय होगी? आखिर इतनी बड़ी रकम विदेश पहुंचाने में किन-किन लोगों ने मदद की और सरकारी तंत्र में किसका संरक्षण मिला, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा…

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed