
बिलासपुर,,,, शादी का झांसा देकर युवती का लगातार दैहिक शोषण करने के मामले में तोरवा पुलिस ने आरोपी को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया है! आरोपी की पहचान सुरेन्द्र कुमार पटेल (निवासी गांधी नगर, अंबिकापुर, जिला सरगुजा, स्थायी निवासी रेवटी, जिला सूरजपुर) के रूप में हुई है!
पुलिस के अनुसार, पीड़िता निवासी जमनीपाली, कटघोरा जिला कोरबा ने 30 सितंबर 2026 को थाना तोरवा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी… उसने आरोप लगाया कि बिलासपुर से रायपुर आने-जाने के दौरान उसकी पहचान सुरेन्द्र पटेल से हुई थी… इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार दैहिक शोषण किया…
शिकायत पर तोरवा पुलिस ने अपराध क्रमांक 533/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की… मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने आरोपी की तत्काल पतासाजी के निर्देश दिए… एएसपी पंकज पटेल और सीएसपी गगन कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और टीम अंबिकापुर रवाना की।
पुलिस टीम ने 13 नवंबर 2026 को आरोपी को अंबिकापुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। कार्रवाई में निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में एएसआई देवेंद्र तिवारी, आरक्षक अजय शर्मा और अखिलेश की विशेष भूमिका रही।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 14, 2026बिलासपुर से रायपुर के सफर में प्यार की पिचकारी, शादी का झांसा देकर युवती का करता रहा शोषण, शिकायत दर्ज होते ही आशिक ने पकड़ी अंबिकापुर की राह, लेकिन तोरवा पुलिस ने लोकेशन से खोज निकाला, हथकड़ी लगाकर भेजा जेल…
UncategorizedNovember 14, 2026पीपल के पेड़ तले सजी जुए की तीन महफिलें, स्ट्रीट लाइट में चल रहा था किस्मत चमकाने का खेल, कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर बिगाड़ा पूरा गणित, ऑपरेशन प्रहार में 11 जुआरी गिरफ्तार, 3 ताश की गड्डियां और 13,380 रुपये जब्त…
UncategorizedNovember 13, 2026ढाई साल से आदर्श गांव का अकाल! सांसद तोखन साहू के खाते में एक भी गांव नहीं, बजट नहीं तो नेताजी को गोद लेने में भी नहीं दिलचस्पी, फोकट के चंदन में समर्थकों ने भी फेर ली नजर…
UncategorizedNovember 13, 20266 साल में पैसा डबल करने का दिखाया सपना, 24 लाख लेकर कंपनी ही गायब, 12 साल बाद चिटफंड के चार डायरेक्टर पुलिस के हत्थे चढ़े, बॉन्ड-पासबुक ने खोली पोल, बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी…
