Sat. Nov 14th, 2026

पीपल के पेड़ तले सजी जुए की तीन महफिलें, स्ट्रीट लाइट में चल रहा था किस्मत चमकाने का खेल, कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर बिगाड़ा पूरा गणित, ऑपरेशन प्रहार में 11 जुआरी गिरफ्तार, 3 ताश की गड्डियां और 13,380 रुपये जब्त…

बिलासपुर,,, न्यायधानी में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए… करबला कुम्हारपारा इलाके में जुए के तीन अलग-अलग फड़ों का पर्दाफाश किया है! पुलिस ने तीनों फड़ों से कुल 11 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है! आरोपियों के कब्जे से 52-52 पत्ती ताश की तीन गड्डियां और कुल 13 हजार 360 रुपये नगद जब्त किए गए हैं! सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत तीन अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं!
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जुआ, सट्टा और आबकारी गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है! अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर करबला रोड स्थित कोदू चौक मैदान में पीपल के पेड़ के नीचे स्ट्रीट लाइट की रोशनी में दबिश दी। यहां तीन अलग-अलग फड़ लगाकर रुपये-पैसों का दांव खेला जा रहा था… कार्रवाई के दौरान पहले फड़ से दिनेश प्रजापति, प्रहलाद प्रजापति, हीरा सारथी और जय सारथी को पकड़ा गया। इनके पास से 52 पत्ती ताश और 6,220 रुपये जब्त हुए।… दूसरे फड़ से सद्दाम हुसैन, राहुल यादव, रामचंद प्रजापति और ऋषि सारथी गिरफ्तार किए गए… इनके कब्जे से 4,100 रुपये और ताश की गड्डी मिली… वहीं तीसरे फड़ से गणेश सोनी, अरमान हसन और राहुल अहिरवार को पकड़ा गया… इनके पास से 3,040 रुपये और 52 पत्ती ताश जब्त की गई…
पुलिस ने तीनों मामलों में अपराध क्रमांक 679/26, 680/26 और 681/26 दर्ज कर सभी 11 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है! ऑपरेशन प्रहार के तहत हुई इस कार्रवाई से जुआ खेलने वालों में हड़कंप मचा हुआ है!

गिरफ्तार आरोपी…👇👇
01.- दिनेश प्रजापति पिता स्व लक्ष्मण प्रजापति उम्र 41 वर्ष निवासी करबला कुम्हारपारा कोतवाली बिलासपुर।
02.- प्रहलाद प्रजापति पिता स्व. किशन लाल प्रजापति उम्र 44 वर्ष निवासी करबला कुम्हारपारा कोतवाली छ.ग.।
03.- हीरा सारथी पिता स्व मदन लाल सारथी उम्र 28 वर्ष निवासी करबला कुम्हारपारा कोतवाली छ.ग.।

  1. – जय सारथी पिता स्व. मदन लाल सारथी उम्र 28 वर्ष निवासी निवासी करबला कुम्हारपारा कोतवाली छ.ग.।

02.-अप.क.-680/26 धारा 3 (2) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम
गिरफ्तार आरोपी…👇👇
01.- सद्दाम हुसैन पिता मो. मस्तान उम्र 32 वर्ष निवासी करबला कुम्हारपारा कोतवाली छ.ग.।
02.-राहुल यादव पिता मयाराम यादव उम्र 28 निवासी करबला कुम्हारपारा कोतवाली छ.ग.।
03.- रामचंद प्रजापति पिता स्व भगाउ प्रजापति उम्र 36 वर्ष निवासी करबला कुम्हारपारा कोतवाली छ.ग.।

  1. ऋषि सारथी पिता स्व राकेश सारथी उम्र 23 वर्ष निवासी करबला कुम्हारपारा कोतवाली छ.ग.।

03.-अप.क.-681/26 धारा 3(2) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम
गिरफ्तार आरोपी
01.-गणेश सोनी पिता जमुना सोनी उम्र 33 वर्ष निवासी करबला कुम्हारपारा कोतवाली छ.ग.।
02.-अरमान हसन पिता अजीज अहमद उम्र 36 वर्ष निवासी करबला कुम्हारपारा कोतवाली छ.ग.।
03.-राहुल अहिरवार पिता राजू अहिरवार उम्र 25 वर्ष निवासी करबला कुम्हारपारा कोतवाली छ.ग.।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed