Sat. Nov 14th, 2026

नौकरी में बढ़ीं नजदीकियां, शादी के बाद लौटीं पुरानी यादें तो खुला वसूली का खेल, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी से मेडिकल संचालक की जेब हुई हल्की, पहले 2 लाख फिर किस्तों में 2 लाख पार, कोतवाली पहुंचा मामला…

बिलासपुर,,,  मेडिकल संस्थान में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम करने वाली युवती पर संस्थान संचालक को कथित प्रेम संबंधों में उलझाकर ब्लैकमेल करने और चार लाख रुपये से अधिक की वसूली करने का आरोप लगा है! शिकायत के मुताबिक युवती पुराने फोटो और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर लगातार पैसों की मांग कर रही थी… आखिरकार परेशान व्यवसायी ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई… पुलिस ने युवती के खिलाफ वसूली का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है!


नौकरी के दौरान बढ़ीं नजदीकियां.. शादी के बाद फिर संपर्क का आरोप…


पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले मेडिकल व्यवसायी ने एक जरूरतमंद युवती को अपने संस्थान में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दी थी… इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और कथित तौर पर संबंध बन गए… बाद में युवती की शादी दूसरे युवक से हो गई… लेकिन वैवाहिक संबंध ज्यादा समय तक नहीं चले… युवती ससुराल छोड़कर अलग रहने लगी… आरोप है! कि इसके बाद उसने फिर व्यवसायी से संपर्क किया… व्यवसायी ने संबंध जारी रखने से इनकार किया… तो पुराने फोटो-वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी मिलने लगी…


पहले 2 लाख, फिर किस्तों में 2 लाख से ज्यादा…


शिकायत के अनुसार, बदनामी के डर से व्यवसायी ने शुरुआत में दो लाख रुपये दिए… इसके बाद भी मांग बंद नहीं हुई… अलग-अलग किस्तों में दो लाख रुपये से अधिक की रकम ऑनलाइन ट्रांसफर की गई… इस तरह चार लाख रुपये से ज्यादा देने के बावजूद कथित तौर पर पैसों की मांग जारी रही… आखिरकार व्यवसायी ने पुलिस की शरण ली…


बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच…


कोतवाली पुलिस अब ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, बैंक खातों, रकम भेजने की तारीख और कथित धमकियों से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है! पुलिस का कहना है! कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी…


बदनामी के डर से चुप रहना पड़ सकता है भारी…


यह मामला निजी फोटो-वीडियो के जरिए कथित ब्लैकमेलिंग के खतरे को भी उजागर करता है! किसी भी व्यक्ति को ऐसी धमकी मिलने पर डरकर पैसे देने के बजाय पुलिस को सूचना देनी चाहिए और चैट, कॉल तथा भुगतान से जुड़े डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने चाहिए… फिलहाल मामले में युवती पर लगे आरोपों की जांच जारी है! दोष का अंतिम निर्धारण न्यायिक प्रक्रिया से होगा…

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed