Wed. Nov 18th, 2026

व्यापार विहार से विद्यानगर तक आयकर का ऐसा छापा कि कारोबारी नेटवर्क में मच गया हड़कंप, छह गाड़ियों में पहुंची 15 से ज्यादा अफसरों की जंबो टीम, जयप्रकाश मित्तल के ठिकानों पर एक साथ खुलीं जांच की फाइलें, टैक्स चोरी से बेनामी संपत्ति और बोगस कंपनियों तक के सुराग तलाश रहा विभाग, रायगढ़ तक फैली कार्रवाई से इस्पात कारोबारियों में खलबली…

बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ में बुधवार सुबह केंद्रीय आयकर विभाग ने एक साथ कई जिलों में बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी… बिलासपुर में संभाग के बड़े इस्पात कारोबारी जयप्रकाश मित्तल के ठिकानों पर आयकर की जंबो टीम ने दबिश दी… वहीं रायगढ़ में भी कारोबारी गतिविधियों से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई की खबर है! सुबह सूरज निकलने से पहले शुरू हुई इस कार्रवाई ने प्रदेश के कारोबारी जगत में खलबली मचा दी है! बिलासपुर में आयकर विभाग की टीम ने विद्यानगर स्थित कारोबारी के निवास प्रकाश कुंज और व्यापार विहार स्थित उनकी फर्मों पर एक साथ दस्तक दी… मित्तल स्टील इस्पात, स्टीलमार्ट और हनुमान हार्डवेयर सहित कारोबारी प्रतिष्ठानों में जांच की जा रही है! कार्रवाई में छह गाड़ियों से पहुंची 15 से अधिक आयकर अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम शामिल बताई जा रही है! टीम ने ठिकानों पर पहुंचकर दस्तावेजों, कारोबारी रिकॉर्ड और डिजिटल डाटा की जांच शुरू कर दी है! जयप्रकाश मित्तल का इस्पात कारोबार बिलासपुर संभाग में बड़े कारोबारी नेटवर्क के रूप में जाना जाता है! शहर में अलग-अलग फर्मों के संचालन के अलावा बिल्हा क्षेत्र के मोहड़ा में उनकी बड़ी औद्योगिक इकाई भी संचालित होने की जानकारी है! रायगढ़ की इस्पात कंपनी से भी उनके कारोबारी संबंध बताए जा रहे हैं! इसी कारोबारी नेटवर्क के सिलसिले में रायगढ़ में भी आयकर विभाग की टीम के सक्रिय होने की सूचना है!

कई तरह की वित्तीय अनियमितताओं के इनपुट…

सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग को कारोबारी गतिविधियों में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं के इनपुट मिले थे… इनमें कथित टैक्स चोरी, अघोषित नकदी, बेनामी संपत्ति, फर्जी बिलिंग, बोगस कंपनियों के जरिए लेन-देन और कच्ची पर्चियों पर कारोबार किए जाने की आशंका शामिल है! बैंक खातों में संदिग्ध लेन-देन की भी पड़ताल की जा रही है! इन्हीं संभावित अनियमितताओं से जुड़े इनपुट के आधार पर कार्रवाई किए जाने की चर्चा है!
फिलहाल आयकर विभाग की टीमें कारोबारी से पूछताछ के साथ दस्तावेजों, बैंकिंग लेन-देन और डिजिटल रिकॉर्ड को खंगाल रही हैं! कार्रवाई को बेहद गोपनीय रखा गया है! जांच का दायरा कितना बड़ा है! और किन-किन वित्तीय अनियमितताओं के प्रमाण मिलते हैं! यह विभाग की पड़ताल पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा…

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed