
बिलासपुर,,, खाद्य पदार्थों की शुद्धता और आम नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ में 16 से 30 नवंबर तक 15 दिवसीय विशेष अभियान “सुरक्षित आहार, हमर अधिकार” चलाया जा रहा है! खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश एवं कलेक्टर बिलासपुर के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने अभियान शुरू किया है!
इसके तहत जिले के सभी होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट, कैंटीन, कैटरिंग सेंटर और स्ट्रीट फूड दुकानों का शत-प्रतिशत निरीक्षण किया जाएगा… जांच में रसोई, बर्तन, खाद्य भंडारण, कर्मचारियों की स्वच्छता, साफ पेयजल और कीट नियंत्रण व्यवस्था पर विशेष नजर रहेगी…
मिठाइयों, बिरयानी, ग्रेवी, चाट, मंचूरियन और फास्ट फूड में मिलाए जाने वाले कृत्रिम, औद्योगिक एवं प्रतिबंधित रंगों की भी जांच होगी… गैर-खाद्य रंग या निर्धारित सीमा से अधिक रंग मिलने पर संबंधित खाद्य सामग्री मौके पर नष्ट की जाएगी…
इसके अलावा प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस और पंजीयन की जांच होगी… बिना वैध पंजीयन और गंभीर अनियमितता पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई, निलंबन और संचालन पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है!
प्रशासन ने कारोबारियों को स्वच्छता मानकों का पालन करने और खाद्य सामग्री की पैकिंग में अखबारी कागज का उपयोग नहीं करने की हिदायत दी है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 17, 2026खाद्य विभाग का हंटर तैयार, 15 दिन तक होटल-ढाबों से ठेलों तक मचेगी जांच की हलचल, मिठाई-बिरयानी के जहरीले रंगों पर नजर, अखबारी कागज में खाना परोसने वालों की भी खैर नहीं…
UncategorizedNovember 17, 2026NTPC की राखड़ में दबने चला भिलाई का ऐतिहासिक तालाब, निजी जमीन की आड़ में 3 एकड़ सरकारी जमीन पर कथित कब्जे का खेल, बिना पंचायत प्रस्ताव और अनुमति चल रहा राखड़ भराव, ट्रांसपोर्टरों से लेकर भू-माफियाओं तक पर उठे सवाल, आखिर किसके इशारे पर चल रहा सरकारी जमीन पाटने का यह गोरखधंधा?
UncategorizedNovember 17, 2026अजबे छत्तीसगढ़ की गजबे न्यायधानी, 24×7 अन्नपूर्ति का निकला दिवाला, ग्रेन ATM फिर ठप, कभी अनाज गायब तो कभी मशीन बीमार, हैट्रिक पर हैट्रिक फेल्योर के बाद भी अफसरों की कुर्सी सलामत, पायलट प्रोजेक्ट की ऐसी दुर्गति पर जवाबदेही किसकी?
UncategorizedNovember 17, 2026तिफरा में दो दिन में 6 गौमाताओं की मौत, गौसेवा के दावों की खुली पोल, जहर या दूषित चारा, मौत की वजह तलाशने 7 घंटे तक भटकते रहे गौसेवक, संभागीय मुख्यालय में पोस्टमार्टम के लिए नहीं मिला डॉक्टर, शाम को जागा पशु चिकित्सा विभाग… हिंदुत्ववादी सरकार में गौमाता की मौत पर सिस्टम लाचार…
