तखतपुर:-पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते पति ने पत्नी को टंगिया मारकर हत्या कर खुद थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।जरहागांव थाना अन्तर्गत श्रीराम उर्फ भोला यादव पिता स्व मिलन यादव ग्राम तराईगांव निवासी थाना जरहागांव पहुंचकर बताया कि आज सुबह 17 जून को वह चरित्र शंका पर अपनी पत्नी जानकी बाई की टंगीया और बसुला से मार कर हत्या कर दिया है । सूचना से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मुंगेली को अवगत करा कर निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी भुपेंन्द्र चंन्द्रा हमराह स्टाफ के तत्काल ग्राम तराईगांव ( ठकुरीकापा ) पहुंचें जहां मृतका जानकी बाई पति श्रीराम उर्फ भोला यादव का शव घर के बरामदे में ही चादर से ढका हुआ रखा था । मृतका के भाई रामेश्वर यादव के द्वारा बताया गया की घटना के सूचना मिलने पर वह अपनी बहन जानकी बाइ के घर पहुंचा जहां जानकी बाई बेहोशी के हालत में तड़प रही थी जिसे 108 एम्बुलेंस बुलाकर ईलाज हेतु तखतपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र ले गये थे जहां डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित करने पर वापस लेकर आये है । आरोपी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया की उसकी पत्नी चरित्रहीन थी जिसे वह कई बार अच्छे से रहने बोल चुका था लेकिन वह नही मान रही थी । आज प्रातः करीबन 05.00 बजे इसी बात पर आरोपी का अपनी पत्नी से विवाद हो गया । जिसके बाद आरोपी ने घर में रखे हुए टंगीये एवं बसुले से मार कर जानकी बाई की हत्या कर दी और सूचना देने थाना पहुंच गया । तत्पश्चात मौके पर पुलिस ने मर्ग एवं अपराध पंजीबद्ध कर शव पंचनामा कार्यवाही कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल मुंगेली भेजा गया तथा आरोपी के कथन के आधार पर वारदात में प्रयुक्त टंगीये एवं बसुले को जप्त कर आरोपी श्रीराम उर्फ भोला यादव को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया है । सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जरहागांव भुपेंन्द्र चंन्द्रा , सउनि दिवाकर सिंह , उमेश उपाध्याय , प्र आर 10 रामअवतार राठौर , आर 132 नागेश साहू , आर 71 बालकृष्ण मरकाम , सरस्वती मित्रा की अहम भुमिका रही।
live tv
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
