
घटना की सुचना मिलते ही जिले में तत्काल की गई नाकाबंदी से नट गिरोह के दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। दो अन्य आरोपी हैं फरार

आरोपियो को गिरफतार कर 10 साल की सजा वाले गंभीर धाराओ में की जा रही है कार्यवाही
आरोपी👇
- मंजीत कुमार पिता कान्हा राम नट उम्र 27 वर्ष
- मंटू कुमार नट पिता हब्नू चंद नट उम्र 28 वर्ष
दोनों निवासी दीवानपुर थाना पत्थल गांव जिला जशपुर (छ. ग.)
फरार आरोपी
- मंजय कुमार नट
- आकाश नट
प्रार्थिया श्रीमती बन्नू दीवान ने थाना सरकंडा में सूचना दिया कि दिनांक 28/05/24 के शाम करीब 7 बजे बजरंग मंदिर जाने निकली थी कि रास्ते में वालिया हाऊस के पास मोटर सायकल में सवार दो अज्ञात व्यक्ति आए और गले में पहने सोने की चैन कीमती 1,60,000/ रू को झपट कर गले से खींच कर लूट लिए है। इसी प्रकार थाना तोरवा अंतर्गत प्रार्थिया टी प्रभावती पति टी मुरलीकृष्ण ने थाने में सूचना दर्ज कराई कि शाम 8:15 बजे जब सब्जी खरीदकर कान्हा हाइट्स अपार्टमेंट अपने घर पहुंचने ही वाली थी कि पीछे से दो मोटरसाइकिल सवार लडको ने उनका सोने का मंगलसूत्र किमती 95000/ रुपए को झपट कर लूट लिया है। दोनो प्रार्थिया के उक्त सुचना के सम्बन्ध में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भापुसे) व वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल जिले के सभी थाना क्षेत्र में नाका बंदी करने निर्देशित किए। जिस पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमति पूजा कुमार एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के मार्ग दर्शन में थाना सरकंडा एवं थाना तोरवा के द्वारा संयुक्त रूप से अलग अलग जगहों पर नाकेबंदी लगाया गया। गुरुनानक चौक थाना तोरवा क्षेत्र में दोनो प्रार्थिया द्वारा बताए गए हुलिए के अधार पर एक मोटर सायकल में सवार दो युवक आते हुए मिले। जिन्हे रोकने के प्रयास करने पर भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ करने पर अपना नाम मंजीत कुमार नट एवम् मंटु कुमार नट बताए जिनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर थाना सरकंडा एवम तोरवा क्षेत्र में दो महिलाओं से सोने की चैन लूट कर अपने भाई मंजय कुमार नट और आकाश नट को देना जो लूटे गए चैन को लेकर फरार हो जाना बताए। जिस पर आरोपियों को दोनो थानों के प्रकरणों में गिरफ़्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। फरार आरोपियों की भी शीध्र गिरफ्तारी की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…

