
ग्राम मटियारी थाना सीपत की 5 महिलाओं के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं में की गई कार्यवाही।
अवैध नशे का व्यापार करने वाले हो जाए सावधान, होगी सख्त से सख्त कार्यवाही
आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।
आरोपी -👇
- ननकी सिसोदिया पति संजू शिकारी उम्र 35 वर्ष।
- इंदिरा गुआडा पति ललित गुआडा उम्र 35 वर्ष।
- तुलसी शिकारी पति समीर नायक उम्र 22 वर्ष।
- रुकमिला हंटर पति आशीष उम्र 25 वर्ष।
- श्यामा शिकारी पति टिल्लू शिकारी उम्र 40 वर्ष।
सभी निवासी ग्राम मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ.ग.)
दिनांक 29.मई.2024 को थाना सरकंडा में मुखबीर से सूचना मिला कि छठघाट के आगे मोपका तोरवा रोड में ग्राम मटियारी की 5 महिलायें प्लास्टिक बोरी में मादक पदार्थ गांजा लेकर आटो क्रमांक CG 10 AD 9264 एवं CG 10 BJ 4414 में सवार होकर बैठे हैं और आटो वाले अन्य सवारी का इंतजार कर रहे है। उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) और वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। जिनके द्वारा तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने निर्देशित किये। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. तोप सिंह नवरंग के निर्देशन में तत्काल टीम तैयार कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही कर मौके पर दो आटो क्रमांक CG 10 AD 9264 एवं CG 10 BJ 4414 में अलग-अलग सवार 5. महिलायें मिले जिन्हें नाम पता पूछने पर ननकी सिसोदिया, इदिया गुआडा, तुलसी शिकारी, रूकमिला शिकारी, श्यामा शिकारी सभी निवासी ग्राम मटियारी थाना सीपत का रहने वाले बताये। जिनके पास रखे बोरियों की पृथक-पृथक तलाशी लेने पर 5 प्लास्टिक बोरियों में भरा हुआ मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिसे विधिवत् कार्यवाही करते हुये तौल करने पर कुल 38 किलो गांजा किमती करीब 4,39,000 रू. एवं 2 सवारी आटो को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….

