
बिलासपुर,,शराब के नशे में की गई मारपीट से माँ की मौत हो गई और युवक को इसका पता भी नहीं चला। कोटा थाना क्षेत्र के कोरी पारा में रहने वाला प्रेम यादव शराबी है और शराब के नशे में आए दिन वह अपने परिवार के साथ झगड़ा करता रहता है। बुधवार को भी वह शराब पीकर आया और परिजनों से झगड़ा करने लगा। इस दौरान उसने अपने 60 वर्षीय विधवा माँ से 1500 रु वापस मांगे तो कुंती बाई यादव ने बताया कि उस पैसे से उसने राशन खरीद लिया है। इसी बात पर प्रेम यादव उर्फ सलसलहा यादव ने अपना आपा खो बैठा और उसने ईंट से अपनी मां के सर पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गयी। इसके बाद प्रेम यादव जंगल की ओर चला गया और शराब पीकर वह सो गया, लेकिन घायल हुई कुंती बाई की इसी दौरान मौत हो गई । जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने जंगल में ढूंढ कर आरोपी प्रेम यादव को गिरफ्तार कर लिया। केवल ₹1500 के लिए अपनी बूढ़ी माँ की हत्या करने वाले कलयुगी बेटे को जब पकड़ा गया तो उसे इस बात की जानकारी तक नहीं थी कि उसके द्वारा घायल किए जाने से उसकी मां की मौत हो गई है। आरोपी प्रेम यादव बिलासपुर के एक होटल में काम करता था। बताते हैं कि पूरे सप्ताह काम करने के बाद वह अपने घर कोटा में जाकर जमकर शराब पीता था और इसी दौरान घर वालों से मारपीट भी करता था। बुधवार को भी वह शराब के नशे में धुत्त था। इसी नशे में उससे हत्या हो गई। मृतक कुंती यादव का छोटा बेटा जब घर आया तो उसने देखा कि उसकी मां की मौत हो गई है, जिसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस गयी। गांव के लोगों को लेकर जंगल की ओर उसे ढूंढने निकले तो आरोपी प्रेम यादव कोरी डैम के पास शराब के नशे में धुत्त पड़ा हुआ मिला, जिसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…

