
– बिलासपुर जिले के तखतपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले खरगहनी ग्राम पंचायत में कोल वासरी विस्तारीकरण को लेकर होने वाली जनसुनवाई के विरोध में आज बड़ी संख्या में कई ग्राम पंचायत के निवासी कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने कोल वासरी के विस्तारीकरण को लेकर होने वाले जनसुनवाई का विरोध किया.. ज्ञापन सौंपने के दौरान उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि, महावीर मेसर्स द्वारा गलत तरीके से कोरोना काल के दौरान कोल वासरी के लिए क्लीयरेंस लिया गया था, इतना ही नहीं तीन बार जनसुनवाई में विरोध के बाद भी जिला प्रशासन महावीर मेसर्स के आवेदन पर आगामी 11 जून को जनसुनवाई का आयोजन कर रही है.. ग्रामीणों ने प्रशासन को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि, 5 जून से ग्राम पंचायत के लोगों द्वारा प्रदर्शन शुरू किया जाएगा, वही ग्रामीणों ने कहा कि, अगर 11 जून को जनसुनवाई की जाएगी तो पूरा ग्राम पंचायत और आसपास के ग्राम के निवासी कलेक्टर को उनके दफ्तर में ही घेरेंगे और बाहर नहीं निकलने देंगे..

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…

