
बिलासपुर.रतनपुर रोड स्थित ग्लोरी ढाबा के संचालक पर 2 युवकों ने गुरुवार की देर रात धारदार चापड़ से हमला कर दिया। वारदात कोनी थाना क्षेत्र की है।
बता दें कि पुरानी रंजिश को लेकर कुंदुदंड निवासी आयुष काले और अंकित वाघर व उनके साथी रतनपुर रोड स्थित ग्लोरी फैमिली ढाबा संचालक के मौके की ताक में था। दो दिन पहले कार से ढाबा रेकी करने भी आए थे। इसके बाद गुरुवार रात करीब 11 बजे दोनों चापड़ लेकर ढाबा में घुसे। काउंटर के पास खड़े ढाबा संचालक कुंदुदंड निवासी लवी भोसले (30 वर्ष) पर चापड़ से हमला कर दिया। लवी जान बचाने के लिए झुका तो चापड़ सिर आंख के ऊपर कान और माथे के बीच जा घुसा। हमले में ढाबा संचालन को गंभीर चोट आई है। इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…

