Wed. Oct 21st, 2026

थाना प्रभारी की प्रताड़ना से तंग आकर आरक्षक ने फांसी लगाकर खुदकुशी का किया प्रयास

बिलासपुर,, सीपत थाने में पदस्थ आरक्षक ने थाना कक्ष में फांसी लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया इस दौरान मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों ने आरक्षक को बचाया आरक्षक ने थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है! वहीं थाना प्रभारी ने आरोपी का खंडन किया है! गुरुवार को सीपत थाने में आरक्षक धर्मेंद्र कश्यप ने सुबह 10:00 बजे पुलिस गणना के दौरान बरामदे पर फांसी लगाने का प्रयास किया वहां उपस्थित पुलिस कर्मियों ने दौड़कर धर्मेंद्र की जान बचाई आरक्षक धर्मेंद्र ने बताया कि बुधवार की गत रात टीआई कृष्ण चंद सिदार के नेतृत्व में नावाडीह चौक में वाहन चेकिंग के दौरान ड्यूटी किया जा रहा था! इसी दौरान एक ट्रेलर को रोकने को लेकर थानेदार और आरक्षक के बीच विवाद हुआ था! इसी बात को लेकर आरक्षक ने यह कदम उठाने की कोशिश की थी!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed