
छत्तीसगढ़ के जांजगीर के छात्र ने बिलासपुर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पैरेंट्स उसे बार-बार कॉल कर रहे थे, जब मोबाइल रिसीव नहीं किया, तब परेशान परिजनों ने अपने परिचितों को देखने के लिए उसके रूम भेजा। इस दौरान उसकी लाश फंदे पर लटक रही थी। बताया जा रहा है कि उसके पास से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने युवती का नाम लिखा है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। जांजगीर-चांपा निवासी खलील अहमद (30) बिलासपुर में रहकर CA का कोर्स कर रहा था। इसके साथ ही वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था और कोचिंग भी करता था। वह सिविल लाइन क्षेत्र के ईदगाह चौक के पास किराए के मकान में रहता था। परिजनों का आरोप है कि प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। किराए के रूम में रहता था छात्र। फोन रिसीव नहीं करने पर परिचित को भेजा रूम दरअसल, बीते मंगलवार 28 मई की रात परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल किया, तब उसने फोन रिसीव नहीं किया। बार-बार कॉल करने के बाद भी मोबाइल रिसीव नहीं होने से परेशान परिजनों ने अपने परिचितों को उसके रूम भेजा। उनके जाने पर पता चला कि कमरे में छात्र की लाश फंदे पर लटक रही है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने रात में कमरे को सील कर दिया।
छात्र के पास मिला सुसाइड नोट, छिपाने की कोशिश में जुटी रही पुलिस बताया जा रहा है कि पुलिस ने बुधवार को कमरे की तलाशी ली, तब उसके पास से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस सुसाइड नोट को छिपाने की कोशिश में लगी रही। सुसाइड नोट में क्या लिखा है इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं दी गई। छात्र के सुसाइड करने का मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
प्यार में धोखा मिलने पर किया सुसाइड
पुलिस का कहना है कि युवक किसी लड़की से प्यार करता था, जिसमें असफल होने पर वह तनाव में आ गया था। इसके चलते ही उसने आत्महत्या की
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
