चकरभाठा थाना अंतर्गत ओमिगो रेस्टोरेंट बोदरी में काम करने वाले कर्मचारी को 2 युवक एवं 2 नाबालिक ने चाकू दिखा के लूटपाट किया!
10.जुन.2024 को प्रार्थी करण प्रधान पिता हीरालाल प्रधान उम्र 22 साल निवासी सिंउ थाना नवागढ जिला जांजगीर चांपा हा.मु. ओमिगो रेस्टोरेंट बोदरी अपने साथी अमित पनरिया एवं नितेश यादव के साथ दिनांक 10.जून.2024 के रात्रि 01ः30 बजे रेस्टोरेंट बंद होने के बाद अपने साथी के साथ अपने रुम जाने के लिये पैदल निकले थे कि चिचिरदा मोड के पास पहुंचे थे उसी समय एक मोटर सायकल एवं एक स्कूटी मे चार व्यक्ति आये तथा तीनो का कालर पकडकर चाकु दिखाकर मोबाईल, पर्स, मांगने लगे। तीनो द्वारा बीच बचाव करने का प्रयास करने पर तीनो के पैर के जांघ मे चाकू से हमला कर घायल कर दिये तथा तीनो का मोबाईल, पर्स मे रखे नगदी रकम 8000 रुपये जुमला 68000 रुपये लूट कर भाग गये ।
प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा में अपराध क्रमांक 267/2024 धारा 394,34 भादवि कायम किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वार त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज कुमार , श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्री निमितेष सिंह के नेतृत्व मे ए.सी.सी.यू. एवं थाना चकरभाठा की सयुक्त टीम तैयार कर लगातार आरोपियों का पतातलाश किया जा रहा था।दिनांक 18.जून.2024 को तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना पर 1. नासिर खान पिता रज्जाक खान उम्र 24 साल निवासी गणेश नगर नयापारा ज्योति मेडिकल के सामने सिरगिटटी थाना सिरगिटटी 2. आदर्श राव पिता विजेन्द्र राव उम्र 18 साल निवासी आरपीएफ कालोनी बुधवारी बाजार थाना तोरवा व 02 अपचारी बालक को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किये तथा घटना प्रयुक्त 04 नग चाकू , मोटर सायकल प्लसर , एक स्कूटी व नगदी रकम 700 रुपये बरामद कर 02 आरोपियो तथा 02 अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त की गई कार्यवही लर थाना चकरभाठा एवं accu टीम की प्रशंसा की है।
आरोपी👇
1. नासिर खान पिता रज्जाक खान उम्र 24 साल निवासी गणेश नगर नयापारा ज्योति मेडिकल के सामने सिरगिटटी थाना सिरगिटटी
2. आदर्श राव पिता विजेन्द्र राव उम्र 18 साल निवासी आरपीएफ कालोनी बुधवारी बाजार थाना तोरवा व 02 अपचारी बालक
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
