बिलासपुर। देह व्यापार की नाई शिकायत पर पुलिस ने कोन्हेर गार्डन के पास दबिश देकर एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि कोन्हेर गार्डन के पास संदिग्ध महिलाओं का जमावड़ा लग रहा था। उक्त महिलाओं द्वारा देह व्यापार किया जा रहा था। मंगलवार को एडीशनल एसपी उमेश कश्यप को कोन्हेर गार्डन के पास देह व्यापार करने वाली महिलाओं के खड़े होने की शिकायत मिली। उन्होंने तत्काल सिविल लाइन पुलिस को गार्डन के पास खड़ी होने वाली महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर मूलतः बेलतरा हालमुकाम सरकण्डा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को पकड़ लिया। पूछताछ जाएगा करने पर वह वहां खड़े होने का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धारा 151 के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी श्री कश्यप ने महिला थाना को लगातार कोन्हेर गार्डन के पास सर्चिग करने व संदिग्ध रूप से खड़े होने वाली महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.14प्रेस क्लब में बप्पा की एंट्री, गूंजा गणपति बप्पा मोरया, पत्रकारों ने मिलकर जमाया भक्ति का रंग, विधि-विधान से हुई गणेश स्थापना… अब खबरों के साथ रोज होगी बप्पा की जय-जयकार, पूजा-पाठ और प्रसाद का भी रहेगा जोर…
Uncategorized2026.09.14रेलवे अर्बन बैंक में ‘नौकरी की बंपर बरसात’! परिवर्तन पैनल ने खोला रोजगार का पिटारा, Group-C के 35 पदों पर भर्ती… शेयरधारकों के वार्ड्स को मौका, 17 सितंबर से फॉर्म—16 नवंबर तक आवेदन!
Uncategorized2026.09.14मोबाइल में ‘BDG’, दिमाग में ‘शैलू’, शैलेंद्र कुमार शर्मा निकला ऑनलाइन सट्टे का मास्टरमाइंड, WhatsApp से चलता था ID-लिंक का खेल… 30 लाख का हिसाब, 6 आरोपी गिरफ्तार…
Uncategorized2026.09.14CGPSC का ‘3.2 करोड़’ कनेक्शन, अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया से ED की पूछताछ, 12 लोग तलब… पर्चा, पैसा, चैट और प्रॉपर्टी की पड़ताल तेज, अब सवाल, करोड़ों की कथित रकम चली कहां-कहां और ‘खेल’ में कौन-कौन शामिल?
