सीसीटीवी से हो रही आरोपियों की पहचान

बिलासपुर—केन्द्रीय मंत्री के प्रथम नगर आगमन के दौरान पाकेटमारी की घटना ने पुलिस को बेचैन कर दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि इतने बड़े कार्यक्रम के बीच एक साथ आधा सैकड़ा लोगों का जेब पर पाकेटमारों ने साफ किया है। खबर के बाद पुलिस के माथे पर बल आना स्वभाविक है। जानकारी मिल रही है कि पाकेटमार गिरोह रायपुर से सक्रिय है। जब तोखन साहू पहली बार मंत्री बनकर रायपुर पहुंचे। इस दौरान भीड़ में घुसकर पाकेटमारों ने अपने मंसूबों को अंजाम दिया। इसके बाद बिलासपुर में भी आरोपी लोग सफल रहे है। बताया जा रहा है कि एक साथ इतने व्यापक स्तर पर बिलासपुर में पाकेटमारी की कभी शिकायत नहीं मिली है। जाहिर सी बात है कि पाकेटमार गिरोह के सदस्य ना केवल बाहरी हैं..बल्कि अपने मंसूबों को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिये हैं।
रेलवे स्टेशन से लेकर नेहरू चौक फिर राममंदिर और फिर भाजपा कार्यालय तक केन्द्रीय मंत्री के प्रथम नगर आगमन को सभी ने उत्साह के साथ पर्व के रूप में मनाया है। नगर के प्रमुख चौक चौराहों पर तोखन साहू का जनता, व्यापारी, सामाजिक संगठनों के अलावा कर्मचारियों ने फूल माला से स्वागत किया। इस दौरान स्वागत के पीछे पाकेटमारों का भी दल हर स्वागत स्थल पर अपने काम को अंजाम दिया।
पाकेट मारों ने पाकेटमारी के काम को अंजाम देते समय आम और खास किसी को नहीं छोड़ा। इसी क्रम में तोखन साहू का स्वागत करने पहुंचे भाजपा नेताओं को भी गिरोह के सदस्यों ने निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता ,जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, महेश चन्द्रिकापुरे, पूर्व पार्षद व्ही.रामाराव,बालेन्दु रजक समेत जगदीश,राजेश मिश्रा, राम साहू के जेब से पाकेटमारों ने वालेट पार कर दिया। सभी नेताओं ने बताया कि जेब में मिलाकर हजारों से अधिक रूपये थे। इसके अलावा एटीएम,आधार,पैन कार्ड भी थे। साथ ही प्रमुख दस्तावेज भी पाकेटमारों ने साफ कर दिया है।
फिलहाल पुलिस की चिन्ता बढ़ गयी है। पता लगाया जा रहा है कि पाकेटमारी के पीछे क्या कोई संगठित गिरोह काम कर रहा। यह भी जानकारी एकत्रित की जा रही है कि एक साथ पाकेट मारने वाले कहीं बाहर से तो नहीं आए हैं।
एक एक लोगों की होगी तलाश
पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था बहुत जरूरी है। आरोपियों ने भीड़ का फायदा उठाकर जेब में हाथ डाला है। एक आरोपियों को पकड़ा जाएगा। सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। जल्द ही कार्रवाई भी नजर आएगी और आरोपी भी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…

