बिलासपुर कोरबा के दोनो व्यापारी सगे भाई को कोल लेवी मामले में E.O.W ने किया गिरफ्तार,
बिलासपुर,रायपुर = कोल लेवी मामले में EOW ने बिलासपुर और कोरबा के दो व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। चंद्रप्रकाश जायसवाल और हेमंत जायसवाल दोनो कारोबारी सगे भाई है। स्पेशल कोर्ट ने दोनो को 20 जून पर रिमांड पर EOW को सौंप दिया है।
EOW की टीम ने एक बार फिर जांच को बढ़ाते हुए करोड़ों रूपये की इस अवैध वसूली के मामले में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी है। एक दिन पहले ही 13 जून को EOW की टीम ने बिलासपुर के कारोबारी हेमंत जायसवाल और कोरबा से चंद्रप्रकाश जायसवाल को गिरफ्तार किया था। EOW ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि दोनों आरोपी कोल लेवी के पैसों का कलेक्शन करते थे। जिसके पर्याप्त सबूत मिलने के बाद दोनों को गिरफ्तारी कर रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। दोनों आरोपियों को कोर्ट ने आगामी 20 जून तक पुलिस रिमांड पर E.O.W को पूछताछ के लिए सौंपा है। EOW का दावा है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद इस मामले में और भी कई चैकाने वाले खुलासे हो सकते है। बताया जा रहा है कि EOW के हत्थे चढ़े दोनों कारोबारी रिश्ते मेें सगे भाई है। अपराध क्रमांक 03/2024, धारा 7, 7-ए, 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, धारा 120बी, 384, 420 भादंवि. की विवेचना के तारतम्य में 13.जुन.2024 को हेमंत जायवाल, बिलासपुर एवं चन्द्रप्रकाश जायसवाल कोरबा को अपराध में संलिप्तता के आधार पर E.O.W ने गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में कोल परिवहन के नाम पर 540 करोड़ रूपये की अवैध उगाही की गई थी। कोल परिवहन के नाम पर हुए अवैध कोल लेवी मामले में ईडी ने पहले ही आईएएस अफसरों के साथ ही पूर्व सीएम की उप-सचिव सौम्या चैरसिया और कोयला कारोबारियों को अरेस्ट कर चुकी है। अभी 540 करोड़ रूपये के इस कोल लेवी घोटाले की जांच E.O.W कर रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…

