बिलासपुर…. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व एडवोकेट जनरल सतीश चंद वर्मा को फोन पर कॉल कर धमकी दी गई है। पुलिसकर्मी बनकर बेटे की गिरफ्तारी होने की जानकारी दी और पैसे लेकर थाने आने के लिए कहा। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, सतीश चंद वर्मा तिफरा के बापजी कॉलोनी में रहते हैं। 11 जून को वो हाईकोर्ट स्थित अपने ऑफिस में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और बेटे की गिरफ्तारी होने की बात कही।
कॉल करने वाले ने यह भी कहा कि, बेटे को छुड़ाना है तो पैसे लेकर थाने आ जाओ। इसके बाद सतीश चंद ने इसकी जानकारी अपने सहयोगियों वकीलों को दी। फिर वे थाने पहुंच कर FIR दर्ज कराई।
सीनियर एडवोकेट वर्मा ने आशंका जताई है कि, कोई उनके खिलाफ आपराधिक साजिश की जा रही है। कॉल करने वाले के पास उनके परिवार और बेटे के संबंध में जानकारी कैसे आई, यह जांच का विषय है। इससे आशंका है कि कोई आपराधिक संगठन उनके परिवार की जानकारी रखता है। साथ ही उन्हें ब्लैकमेल कर पैसों की मांग कर रहा है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
