सीपत थाना क्षेत्र में अवैध जमीन के नाम से 2 सगे भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। विवाद गुरुवार को हत्या का रूप ले लिया। जिसमें बड़े भाई एवं उसके बेटे के द्वारा अपने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
“अवैध जमीन को लेकर 2 सगे भाइयों के बीच हुआ विवाद”
जमीन को लेकर काफी सालों से दिनों भाईयो के बीच विवाद चल रहा था। वहीं विवाद इतना बढ़ा की बड़े भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद मौके से दोनों आरोपी फरार हो गए।
पुराने विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई की रापा और टांगिया से मारकर हत्या कर दिया। बताया जा रहा है कि अवैध जमीन को लेकर काफी सालों से दोनों के बीच में लड़ाई हो रही थी। जिसको लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को खेत में अकेले पाकर अपने बेटे से साथ खेत गया। जहां उसे धारदार टांगिया और रापा से हमला कर दिया। उसके बाद वो लोग मर गए करके वहा से भाग निकला। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पुलिस पहुंची। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
“पुलिस से मिली जानकारी अनुसार”
सीपत थाना के S.A.I शिव बक्साल एवं आरक्षक देवानंद चंद्राकर से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम राख निवासी नवल किशोर पिता काशीराम और उसके छोटे भाई मनोहर अंगारे के बीच पिछले कुछ महीनों से अवैध जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें आए दिन दोनों के बीच में आपसी विवाद होता था। इसी तरह का विवाद गुरुवार को ग्राम के ही डैम मोहल्ले में हुआ। जो विवाद मारपीट का रूप ले लिया और बड़े भाई नवल किशोर पिता काशीराम उम्र 73 वर्ष एवं उसके लड़के रामेश्वर पिता नवल किशोर उम्र 39 वर्ष के द्वारा मृतक मनोहर अंगारे पर धारदार टांगिया एवं रापा से हमला कर दिया गया। इस धारदार हथियार से हमलें के बाद मनोहर अंगारे की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा सीपत पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा आरोपी नवल किशोर एवं रामेश्वर को गिरफ्तार कर थाना लाया गया हैं जहां आरोपियों से पूछताछ की जा रही हैं।
“एंबुलेंस के आते तक हो चुकी थी मौत”
ग्राम राख में अवैध जमीन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। जो विवाद मारपीट का रूप ले लिया और बड़े भाई नवल किशोर पिता काशीराम उम्र 73 वर्ष एवं उसके लड़के रामेश्वर पिता नवल किशोर उम्र 39 वर्ष के द्वारा मृतक मनोहर अंगारे पर धारदार रापा एवं टांगिया से हमला कर दिया। जिसके बाद हत्या कर दो वहा से भाग निकले। आस पास के लोगों ने इस घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा सीपत पुलिस को दी। वहीं लोगों ने एंबुलेंस को भी जानकारी दिया। लेकिन एंबुलेंस के आते तक मृतक की मौत हो चुकी थी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.24खेत पर कब्जे की जंग बनी खूनी संघर्ष, तखतपुर में दो सगे भाइयों पर टंगिया-डंडे से हमला, कोर्ट फैसला अपने पक्ष में होने का दावा, पुराने जमीन विवाद ने फिर पकड़ा तूल, पुलिस ने शुरू की जांच….
Uncategorized2026.07.24नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का तिलिस्म खुलने लगा, नोटरी-लिपिक के बयानों से तहसील में हड़कंप, मौका निरीक्षण और बिसरा जांच पर गंभीर सवाल, अब लू, आगजनी और बारिश में मकान ढहने के मुआवजा प्रकरणों की फाइलें भी जांच के दायरे में आने की चर्चा….
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
