,,,ग्राम मझगांव में निर्मला बाई यादव पति रामनारायण यादव उम्र 55 साल को उसके पति रामनारायण यादव द्वारा पैरा काटने वाले धारदार हथियार लोहे के चापट से सिर व शरीर में कई बार वार किया है। आहता निर्मला बाई यादव खून से लथपथ खेत में बेहोश पड़ी है। सूचना पर तत्काल डायल 112 व कोटा पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया।आहता निर्मला बाई यादव को तत्काल डायल 112 व परिजनों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में ईलाज के लाया गया जहां गंभीर चोट होने से सिम्स अस्पताल रिफर किया गया है,जहाँ ईलाज जारी है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही लिया गया।वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल घटना के संबंध में अवगत कराया गया, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री राजेश अग्रवाल द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफतार करने निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासजी की जा रही थीं। आरोपी राम नारायण यादव घटनाकारित कर मौके से फरार हो गया था। जिसकी पतासाजी हेतु चौकी बेलगहना एंव थाना रतनपुर पुलिस को सूचना दिया गया।
आरोपी रामनारायण यादव का गृहग्राम रानीबछाली होने से रानी बछाली रूट के आसपास ग्राम में मुखबिर तैनात किया गया था। मुखबिर की सूचना पर ग्राम रानीबछाली खार में कोटा पुलिस द्वारा रतनपुर पुलिस की सहयोग से आरोपी रामनारायण यादव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। जिन्होंने हत्या की नीयत से सिर व शरीर में चापट से कई बार वारकर हत्या का प्रयास करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार हथियार चापट को वजह सबूत में जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी रामनारायण उर्फ बबलू यादव पिता बनउराम यादव उम्र 60 साल साकिन रानीबछली थाना रतनपुर जिला बिलासपुर को घटना के 05 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही की जा रही है
आरोपी,👇
रामनारायण उर्फ बबलू यादव पिता बनउराम यादव उम्र 60 साल साकिन रानीबछली थाना रतनपुर
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
