बिलासपुर ,,, सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गोलबाजार स्थित रितेश ज्वेलरी शॉप से 3 महिला चोर गिरोह को उठाई गिरी के मामले में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने घटना के बाद ही कुछ ही घंटे में सीसीटीवी फुटेज और मूखबीर के जरिए मामले में संलिप्त बाहरी गिरोह की तीन महिला चोर को धर दबोचा है। इस पूरे मामले का खुलासा थाना सिटी कोतवाली में किया गया।
इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए C.S.P पूजा कुमार ने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत सदर बाजार स्थिति रितेश ज्वेलरी शॉप में तीन महिलाएं खरीदारी के नाम पर ज्वेलरी शॉप घुसी और वहां कर्मचारियों को अपने बातों में उलझाकर दुकान से 5 हजार रुपये कीमती दो सोने का लॉकेट लेकर चंपत हो गई थी। इस मामले की शिकायत रितेश ज्वेलर्स के कर्मचारियों के द्वारा थाना सिटी कोतवाली में किया गया था। इस मामले में पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए तीनों महिला आरोपियों की खोजबीन की गई। इस बीच पता चला कि अम्बिकापुर निवासी पुन्ति उर्फ कुंती गिरी गोस्वामी, शुक्ति देवी उर्फ गीता गोस्वामी और शिव कुमारी उर्फ पुटु गिरी गोस्वामी बाहरी गिरोह गैंग के इन तीनों महिलाओं द्वारा उठाई गिरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। वही यह तीनों महिलाएं रेलवे क्षेत्र अंतर्गत खानाबदोश की तरह रहकर अपना जीवन बसर कर रहे हैं और इसी तरह वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने मूखबीर की निशानदेही पर उसलापुर रेलवे क्षेत्र से तीनों महिलाओं को धर दबोचा। महिलाओं से चोरी की गई 5000 रुपये कीमती दो सोने का लॉकेट भी बरामद कर लिया गया।बहरहाल पुलिस आरोपीत तीनों महिलाओं के पुराने रिकॉर्ड्स भी खंगाल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पकड़े गए तीनों महिलाओं के द्वारा चोरी, लूटपाट, उठाई गिरी जैसे अन्य मामलों को भी अंजाम दिया गया होगा। फिलहाल पूरे पूछताछ के बाद ही अन्य मामलों के भी खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
