
बिलासपुर,,, जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है! पुलिस ने युवक को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपए की मांग करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है!
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी महिला का नाम रोशनी खुंटे (28 वर्ष) है! जो मूल रूप से हेडसपुर थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा की रहने वाली है! और वर्तमान में धुर्वाकारी, थाना पचपेड़ी क्षेत्र में रह रही थी!
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक ने 6 मार्च को पचपेड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी! शिकायत में उसने बताया कि 1 फरवरी को रोशनी खुंटे ने अपने बेटे के जन्मदिन की पार्टी के बहाने उसे घर बुलाया था! उस समय उसकी एक महिला मित्र भी वहां पहले से मौजूद थी! आरोप है! कि पार्टी शुरू होने से पहले आरोपी महिला ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को घर से बाहर भेज दिया… और युवक व उसकी महिला मित्र को कमरे में भेजकर संबंध बनाने के लिए कहा
बताया जा रहा है! कि कमरे में पहले से ही बेडशीट बिछाकर और खिड़की पर पर्दा लगाकर व्यवस्था की गई थी! इसी दौरान आरोपी महिला ने छुपकर मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया… बाद में उसने युवक को वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजकर पूरे वीडियो क्लिप को वायरल करने की धमकी दी और एक लाख रुपए की मांग करने लगी…
लगातार दबाव और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने पुलिस में शिकायत की… शिकायत के आधार पर पचपेड़ी पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धारा 308(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की…
जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी रोशनी खुंटे को गिरफ्तार कर लिया… पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है! फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
