
बिलासपुर,,, शहर के SSP रजनेश सिंह ने सरकंडा पुलिस और ड्रोन कैमरे की मदद से एक बंद कबाड़ दुकान में चल रहे संदिग्ध कारोबार का पर्दाफाश किया है! कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 3.30 टन कबाड़ जब्त किया है! जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपए आंकी जा रही है! इस कार्रवाई के बाद इलाके के कबाड़ी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है!
जानकारी के अनुसार सरकंडा क्षेत्र के साइंस कॉलेज रोड से शनिचरी मार्ग के बीच स्थित विक्की रजक की कबाड़ दुकान को लंबे समय से बंद बताया जा रहा था! इसके बावजूद पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी! कि बंद दुकान के अंदर चोरी के सामान की खरीदी और खपाने का अवैध कारोबार किया जा रहा है!
मामले को गंभीरता से लेते हुए SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने इलाके की निगरानी शुरू की… पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ड्रोन कैमरे से दुकान और आसपास के क्षेत्र पर नजर रखी… ड्रोन कैमरे की फुटेज में दुकान के अंदर संदिग्ध गतिविधियां, कबाड़ का बड़ा भंडार और वाहनों की आवाजाही दिखाई दी…!
पुख्ता जानकारी मिलने के बाद सरकंडा पुलिस ने मौके पर छापेमारी की… छापे के दौरान बंद दुकान के भीतर भारी मात्रा में कबाड़ मिला, जिसे पुलिस ने मौके से जब्त कर लिया… जब्त कबाड़ का वजन करीब 3.30 टन बताया जा रहा है!
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है! कि कबाड़ के बीच चोरी का सामान भी खपाया जा रहा था! फिलहाल पुलिस जब्त किए गए कबाड़ की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है! कि यह सामान कहां से लाया गया और इसमें चोरी की सामग्री तो शामिल नहीं है!
सरकंडा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है! वहीं इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में कबाड़ का कारोबार करने वालों में भी हलचल तेज हो गई है! पुलिस का कहना है! कि जांच के आधार पर आगे और भी कार्रवाई की जा सकती है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
