
बिलासपुर,,, जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “प्रहार अभियान” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है! आरोपियों के कब्जे से कुल 3.74 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है! जिसकी अनुमानित कीमत करीब 75 हजार रुपए बताई जा रही है! पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21ए, 22ए और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है!
पुलिस के अनुसार आरोपी दुर्गेश गायकवाड (22 वर्ष) निवासी बड़े बाजार तखतपुर मोढे चौक के पास ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तखतपुर पुलिस और एसीसीयू बिलासपुर की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 3.74 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।
पूछताछ में दुर्गेश ने बताया कि वह यह मादक पदार्थ अप्पू देवांगन (32 वर्ष) निवासी देवांगन मोहल्ला तखतपुर से लेकर बेच रहा था। जानकारी के आधार पर पुलिस ने अप्पू देवांगन की तलाश शुरू की और उसे बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने दूसरे राज्य से ब्राउन शुगर लाकर दुर्गेश को सप्लाई करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से बिक्री की बची हुई रकम 2000 रुपये और अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक मामले में अन्य राज्यों से जुड़े सप्लायरों की भी तलाश की जा रही है और नेटवर्क की जांच जारी है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक दिलाराम मनहर, सउनि रमेश कुमार ओरके, एसीसीयू के उपनिरीक्षक कमलेश बंजारे सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की अहम भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
