
कोरबा,,,, जिले में एक बार फिर सत्ता के प्रभाव और कानून व्यवस्था की मजबूरी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं! ताजा मामला पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर के बेटे संदीप कंवर से जुड़ा है! जिसने शराब के नशे में सड़क किनारे लगे एक दुकान को टक्कर मारने के बाद दुकानदार के साथ मारपीट कर दी… घटना के बाद पुलिस कार्रवाई करती, उससे पहले ही संदीप कंवर ने कोतवाली थाने में बवाल मचाकर मौके से कार लेकर निकल गया… इस घटना ने एक बार फिर राजनीतिक रसूख के सामने बेबस कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है!
पूरा घटनाक्रम कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड के पास का है! बताया जा रहा है! कि संदीप कंवर शराब के नशे में स्वीफ्ट डिजायर कार चला रहे थे! इसी दौरान उनकी कार एक सेवई की दुकान से जा टकराई…. यह दुकान एक महिला पुलिस कांस्टेबल के पिता की बताई जा रही है! अचानक हुई इस घटना से दुकान को नुकसान पहुंचा… और आसपास मौजूद लोग भी दहशत में आ गए… घटना के बाद जब दुकान संचालक बुजुर्ग अजीम कुरैशी ने संदीप कंवर को समझाने की कोशिश की… तो मामला शांत होने के बजाय और बिगड़ गया… आरोप है! कि नशे में धुत संदीप कंवर ने बुजुर्ग के साथ मारपीट कर दी…
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदीप कंवर को कार सहित कोतवाली थाने ले जाया गया… बताया जा रहा है! कि थाने पहुंचने के बाद भी संदीप कंवर का व्यवहार आक्रामक ही बना रहा…. शराब के नशे में उन्होंने पुलिस अधिकारियों के सामने ही गाली-गलौच शुरु कर दी… इस दौरान कुछ समर्थक भी थाने पहुंच गए… प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक समर्थकों ने संदीप कंवर को कार में बैठाया और थाने से लेकर चले गए… जबकि पुलिस अधिकारी मौके पर मूकदर्शक बने रहे… यह पूरा घटनाक्रम कई गंभीर सवाल खड़े करता है! अगर किसी आम व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में इस तरह की घटना की जात, तो संभवतः उसके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई होती…
बहरहाल यह पहली बार नहीं कि संदीप कंवर ने सड़क पर हंगामा किया हो, इससे पहले भी राजधानी रायपुर और कोरबा में ही संदीप कंवर द्वारा सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के बाद उन्हें यूं ही छोड़ दिया गया….
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
