
बिलासपुर,,, न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक मारपीट में बदल गया… इंडियन कॉफी हाउस के बाहर स्कॉर्पियो सवार युवक ने पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ डीजी रैंक के अधिकारी के अधिवक्ता बेटे के साथ हाथापाई कर दी… घटना की शिकायत मिलने के बाद सरकंडा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है!
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भिलाई निवासी अधिवक्ता तेजस्व देव इन दिनों बिलासपुर में रहकर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में वकालत कर रहे हैं! उनके पिता पवन देव पुलिस मुख्यालय में डीजी रैंक के अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं! बताया जा रहा है! कि अधिवक्ता तेजस्व देव अपने मित्र खिलेंद्र टंडन के साथ अशोक नगर चौक स्थित इंडियन कॉफी हाउस में एक क्लाइंट से मुलाकात करने पहुंचे थे!
इसी दौरान जब वे अपनी कार पार्क कर रहे थे! तभी वहां पहले से खड़ी एक स्कॉर्पियो वाहन के चालक से पार्किंग को लेकर कहासुनी हो गई… देखते ही देखते दोनों के बीच बहस तेज हो गई… और माहौल गरमा गया… आरोप है! कि स्कॉर्पियो से उतरे युवक ने अपना नाम सागर जायसवाल बताया और गुस्से में आकर अधिवक्ता तेजस्व देव के साथ मारपीट करते हुए उन्हें थप्पड़ मार दिया… घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया…
मारपीट की घटना के बाद अधिवक्ता तेजस्व देव सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए जा रहे थे! इसी बीच आरोपी युवक ने अपनी स्कॉर्पियो से उनका पीछा भी किया… हालांकि जैसे ही अधिवक्ता ने अपनी कार थाने की ओर मोड़ी, आरोपी वाहन लेकर मोपका की दिशा में भाग निकला….
घटना की शिकायत मिलने के बाद सरकंडा थाना पुलिस ने आरोपी सागर जायसवाल के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है! पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.25किरायेदार की जानकारी छिपाना पड़ा भारी! चार बाहरी लोगों को बिना सत्यापन रखा किराये पर, मकान मालिक पर FIR दर्ज; पुलिस की दो टूक चेतावनी—अब नियम तोड़े तो होगी सख्त कानूनी कार्रवाई….
Uncategorized2026.07.25“नेहरू नगर में 5 करोड़ की चोरी का हल्ला! कारोबारी तीर्थ यात्रा पर, पुलिस बोली—दंपती लौटेंगे तब खुलेगा असली राज…
Uncategorized2026.07.24खेत पर कब्जे की जंग बनी खूनी संघर्ष, तखतपुर में दो सगे भाइयों पर टंगिया-डंडे से हमला, कोर्ट फैसला अपने पक्ष में होने का दावा, पुराने जमीन विवाद ने फिर पकड़ा तूल, पुलिस ने शुरू की जांच….
Uncategorized2026.07.24नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का तिलिस्म खुलने लगा, नोटरी-लिपिक के बयानों से तहसील में हड़कंप, मौका निरीक्षण और बिसरा जांच पर गंभीर सवाल, अब लू, आगजनी और बारिश में मकान ढहने के मुआवजा प्रकरणों की फाइलें भी जांच के दायरे में आने की चर्चा….
